Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 15 September 2026 || 22:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लाखाें लोगों को नेमरा खींच लाई ‘दिशाेम गुरु’ की सादगी और सरलता,संस्कार भोज में शामिल हुए कई राज्यों के लोग, आदिवासी समाज ने कहा अंतिम जोहार
          Headline

          लाखाें लोगों को नेमरा खींच लाई ‘दिशाेम गुरु’ की सादगी और सरलता,संस्कार भोज में शामिल हुए कई राज्यों के लोग, आदिवासी समाज ने कहा अंतिम जोहार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 16, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ramgarh News:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय शिबू सोरेन के संस्कार भोज में देशभर से लोगों का आना हुआ, उनमें सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक जगत के लोग भी शामिल रहे। सभी आगंतुकों ने एक स्वर में संमृति-शेष शिबू सोरन को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

          दरअसल, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को लोग गुरुजी के नाम से ही बुलाते थे। उनकी सादगी और सरलता ने लाखों दिलों में अपना घर बना लिया है। आज शिबू सोरेन सशरीर तो सामने नहीं है, लेकिन वे झारखंड के लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है। शनिवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में उनका संस्कार भोज हुआ। गुरुजी की सादगी और सरलता लाखों लोगों को नेमरा खींच लाई। उनके संस्कार भोज में कई राज्यों के लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सबसे बड़ी बात यह थी कि लोग यात्री वाहनों में भरकर, गाड़ियों की छतों पर बैठकर, तीखी धूप में यात्रा कर दिशाेम गुरु को अंतिम जोहार करने उनके गांव पहुंचे।

          आम नागरिकों के लिए संस्कार भोज में काफी सारे इंतजाम किए गए थे। हर व्यक्ति वहां पहुंचकर गुरु जी को सबसे पहले नमन कर रहा था। वह उस धरती की माटी को चूमना चाहते थे, जहां से गुरुजी ने आदिवासियों को मुक्त करने की लड़ाई शुरू की थी। आज आदिवासी समाज के विकास की गाड़ी चल पड़ी है‌। यहां पहुंचे लोगों ने इस गाड़ी की बागडोर भी हेमंत सोरेन को सौंप दी है।

          पुत्र धर्म में खरे उतरे हेमंत सोरेन

          झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुत्र धर्म का उल्लेखनीय उदाहरण पेश किया है। गुरुजी के निधन के बाद उन्होंने यह तय किया कि जिस मिट्टी में उनके पिता ने जन्म लिया था, इस प्रकृति के बीच उन्हें अंतिम जोहार कहा जाए। चार अगस्त को उनका निधन हुआ। पांच अगस्त को उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद पुत्र धर्म निभाने के लिए हेमंत सोरेन ने उन सारी विधियों को अपने पौतृक गांव नेमरा में पूरा किया, जहां उनके पूर्वज करते आ रहे थे। इन सब के साथ उन्होंने राजधर्म की बागडोर भी नहीं छोड़ी। आम नागरिकों का काम भी वैसे ही जारी रखा, जैसे पहले चल रहा था। इसके अलावा उनके पैतृक गांव नेमरा में पहुंचने वाले अतिथियों की सुविधा का ध्यान भी बखूबी रखा गया। दशकर्म और संस्कार भोज में शामिल होने वाले लोगों के लिए बेहतर इंतजाम कर हेमंत सोरेन पुत्र धर्म पर खरे उतर गए।

          आदिवासी समाज ने दिशाेम गुरु को कहा अंतिम जोहार

          संस्कार भोज में आदिवासी समाज के लाखों लोग जुटे। सभी लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ बिताए गए पलों को याद किया। कुछ तो ऐसे लोग भी थे जिन्होंने आंदोलन में गुरुजी का साथ दिया था। कई ऐसे समाज के लोग थे, जिन्होंने संघर्ष के दिनों में गुरुजी को पनाह दी थी। हर व्यक्ति वहां पहुंचकर उन बीते पलों को याद कर गुरुजी को अंतिम जोहार कह रहा था।

          धन्य थे आदिवासी समाज के अगुवा शिबू सोरेन

          जिस समाज ने जंगल और पहाड़ों के बीच विकास की लकीर खींची, उस समाज के अगुआ शिबू सोरेन की कर्तव्य परायणता का हर कोई कायल है। शनिवार को नेमरा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यपाल संतोष गंगवार, योग गुरु बाबा रामदेव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्त रेड्डी, सांसद पप्पू यादव सहित कई दिग्गज नेताओं ने कहा कि गुरुजी धन्य थे। वे सभी लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी संवेदना तो प्रकट कर ही रहे थे, साथ ही गुरुजी की पत्नी रूपी सोरेन के चरणों को छूकर उनका आशीर्वाद भी ले रहे थे। विशिष्ट और अति विशिष्ट लेकर आम जनता ने कहा कि रूपी सोरेन ने भी उन्हीं संघर्षों को झेला है, तब जाकर उनका पूरा परिवार इस मुकाम पर खड़ा है।

          25 किलोमीटर तक लग गई गाड़ियों की लंबी कतार

          गुरुजी को श्रद्धांजलि देने के लिए नेमरा जाने वाले लोगों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रहा था। झारखंड के कोने-कोने से आए लोग जब गोला पहुंचे तो गाड़ियों की लंबी कतार लग चुकी थी। सुबह 6:00 बजे से ही लोग नेमरा पहुंचने लगे थे। दूर से आने वाले लोग कई घंटों तक जाम में रहे, लेकिन वह बिना श्रद्धांजलि दिए वापस नहीं लौटे। स्थानीय कुछ लोगों ने तो जंगलों का रास्ता भी अपनाया। वे लोग उबड़-खाबड़ रास्तों से होकर लुकैया टांड़ पहुंचे और फिर पैदल ही नेमरा तक की यात्रा पूरी की।

          Dishom Guru tribute Jharkhand Former Chief Minister Memorial Shibu Soren funeral Shibu Soren Sanskar Bhojan tribute to Shibu Soren झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति दिशोम गुरु श्रद्धांजलि शिबू सोरेन अंतिम संस्कार शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि शिबू सोरेन संस्कार भोज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.