Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 04:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Kolkata: बंगाल पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, रूझानों में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा
          Headline

          Kolkata: बंगाल पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, रूझानों में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 11, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 28 हजार 117 ग्राम पंचायत सीटों पर जीत हासिल कर विपक्षी दलों से काफी आगे थी

          Kolkata:  पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मंगलवार को जारी मतगणना में शाम तक का रुझान सामने आया है। इसमें तृणमूल कांग्रेस विपक्ष से काफी आगे है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे स्थान के लिए भाजपा और कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। अभी ग्राम पंचायतों की मतगणना चल रही है। इसके बाद पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना शुरू होगी।

          पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली में अभी ग्राम पंचायत के लिए मतों की गिनती जारी है। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, “सबसे निचले स्तर के लिए गिनती की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शेष दो स्तरों पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए गिनती होगी। किसी भी परिस्थिति में अंतिम तस्वीर बुधवार दोपहर से पहले या उसके बाद भी स्पष्ट नहीं होगी। आज रात तक ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकतम तस्वीर साफ हो जाएगी।”

          अपराह्न तीन बजे तक मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 28 हजार 117 ग्राम पंचायत सीटों पर जीत हासिल कर विपक्षी दलों से काफी आगे थी। जहां अकेले भाजपा ने 4733 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन 2567 सीटों पर विजेता बनकर उभरा है, जिसमें कांग्रेस 851 और वाम मोर्चा 1716 सीटों पर विजयी हुई है। एआईएसएफ और निर्दलीय 1163 सीटों पर विजयी हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 10 जिला परिषदों और 981 पंचायत समिति में तृणमूल कांग्रेस पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है।

          बीरभूम, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली और हावड़ा में हिंसा

          इधर मतगणना की शुरुआत में ही बीरभूम, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली और हावड़ा में हिंसा की शुरुआत हो गई। दक्षिण 24 परगना से तो एक मतदान केंद्र के अंदर का वीडियो सामने आया है जिसमें आईएसएफ उम्मीदवार और उसके काउंटिंग एजेंट को कुछ लोग बर्बर तरीके से पीट रहे हैं। पास ही में पुलिस खड़ी है लेकिन मूकदर्शक है। इसी तरह से कई जगहों पर भाजपा उम्मीदवारों और उनके काउंटिग एजेंट को मारा पीटा गया है। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के दौरान भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार बीमार पड़ गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसके अलावा नदिया के तेहट से तृणमूल विधायक तापस साहा पर लाठीचार्ज का आरोप केंद्रीय बलों के जवानों पर लगा है।

          बैलट पेपर और मतपेटी के अंदर स्याही डाल दी

          कूचबिहार में काउंटिंग के समय जब तृणमूल उम्मीदवार भाजपा से 100 सीट पीछे चलने लगे तो उन्होंने बैलट पेपर और मतपेटी के अंदर स्याही डाल दी। हालांकि बाद में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रिंकू राय राजभर के तौर पर हुई है। इस बार चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन 2018 के मुकाबले बेहतर रहा है। हालांकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के आवास वाले क्षेत्र के मतदान केंद्र पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी के बूथ पर पार्टी ने जीत हासिल की है। दूसरी और बीरभूम जिले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मामा अनिल मुखर्जी के बूथ पर तृणमूल हार गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कोलकाता न्यूज तृणमूल कांग्रेस दबदबा पंचायत चुनाव पश्चिम बंगाल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.