Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 24 November 2026 || 23:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में
          Headline

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर ABVP ने किया प्रदर्शन, पुरानी विधानसभा के पास पुलिस ने रोका मार्च
          today post liveBy today post liveAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची, 11 अगस्त (हि.स.)। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए मार्च कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने पुरानी विधानसभा के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

          एबीवीपी के मुताबिक, विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रतापसिंह, झारखंड प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी समेत 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को खेलगांव स्थित कैंप जेल में रखा गया है।

          संगठन ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। एबीवीपी का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया। संगठन ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार के खिलाफ बताया है।

          एबीवीपी के झारखंड प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उन्हें निरस्त कर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दोबारा आयोजित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में तकनीकी, प्रशासनिक और संस्थागत स्तर पर जरूरी सुधार किए जाने की मांग की।

          प्रकाश टूटी ने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के जरिए दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि एबीवीपी विद्यार्थियों के अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर अपना लोकतांत्रिक आंदोलन आगे भी जारी रखेगा।

          विधानसभा घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुरानी विधानसभा के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रदर्शनकारी जैसे ही विधानसभा की ओर आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

          एबीवीपी का कहना है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में असंतोष है। संगठन ने सरकार से विद्यार्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

          ABVP Vidhan Sabha gherao Jharkhand Student Protest JPSC-JSSC exam controversy JPSC-JSSC exam irregularities Ranchi ABVP protest
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          November 24, 2026

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          November 24, 2026

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          November 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

          आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की एसडीओ और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.