Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»IPL 2025 : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया
    Headline

    IPL 2025 : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 24, 2025Updated:March 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

     

    ईशान किशन ने  नाबाद 106 रनों की शतकीय पारी खेली

    Hyderabad:  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों के अंतर से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन के नाबाद 106 रनों की शतकीय पारी और ट्रेविस हेड की 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 242 रन तक ही पहुंच पाई।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रियान पराग पवेलियन लौट गए। यशस्वी जहां एक बन ही बना सके, वहीं पराग 4 रन बनाकर आउट हुए। फिर पांचवें ओवर में नीतीश राणा भी आउट हो गए। नीतीश ने आठ गेंदों पर 11 रन बनाए। शुरुआती झटकों के बाद इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैच में खेल रहे संजू सैमसन ने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरते हुए अर्धशतक जड़ दिए। संजू ने 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जबकि जुरैल ने 28 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 13 ओवर तक 150 के पार ले गए। दोनों बल्लेबाज टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पहले संजू और फिर जुरैल आउट हो गए। संजू ने 37 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से 66 रन और जुरैल ने 35 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 70 रन की ताबड़तोड़ पारियां खेली। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने 23 गेंदों पर 42 रन और शुभम दुबे ने 11 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए। टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई।

    सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सिमरजीत सिंह और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लिए, एडम जम्पा और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया।

    इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रनों का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए ईशान किशन ने नाबाद शतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी में किशन ने 11 चौकों और छह छक्के लगाए। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। हेड ने 31 गेंदों पर तुफानी बल्लेबाजी करते हुए नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन, नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन, अभिषेक शर्मा ने 11 गेंदों पर पांच चौकों लगाते हुए 24 रन और अनिकेत वर्मा ने सात रन बनाए।राजस्थान के लिए तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने तीन विकेट झटके। उनके अलावा महेश तीक्ष्णा ने दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    IPL-2025 Rajasthan Royals Sunrisers Hyderabad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.