Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 April 2026 || 16:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं : प्रधानमंत्री
          Headline

          भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं : प्रधानमंत्री

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 15, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Purnia News:  बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया हवाईअड्डे का उद्घाटन किया, साथ ही राज्य को 40 हजार से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एक ओर जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर निशाना साधा।

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया के शीशाबाड़ी मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पक्की जिम्मेदारी है। जो इन लोगों को बचाने में जुटे है, उन्हें बताता हूं कि भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं।

          बिहार में हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) और घुसपैठिए को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) घुसपैठिए को बचा रही है। विपक्ष ऐसा वोट बैंक के लिए कर रहा है, लेकिन डबल इंजन की सरकार घुसपैठिए को बाहर निकालने का काम करेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने बिहार का शोषण किया। इन लोगों को बिहार से नफरत है। कांग्रेस-राजद ने बिहार को बदनाम करने की ठान ली है। ऐसी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते। अपनी तिजोरी भरने वाले गरीबों का घर क्यों भरे। पहले कांग्रेस-राजद की सरकार में सरकारी योजना में घोटाला किया जाता था।

          प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की। जो आजकर यहां घूम रहे हैं, उन्होने मेरे आने से पहले मखाने का नाम भी नहीं सुना होगा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के कुशासन का नुकसान पूर्णिया के लोगों को उठाना पड़ा,लेकिन अब स्थिति बदल रही है। हर गरीब को जब तक पक्का घर नहीं मिलता, तबतक शांत नहीं बैठूंगा।

          प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार की तुलना बीड़ी कर रही है। ये लोग बिहार को आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं। राजद के राज में हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम थी। वहीं अब राजग की सरकार में महिलाएं जीविका दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। राजद -कांग्रेस के लिए अपने परिवार की चिंता ही सबसे बड़ा काम है, लेकिन मोदी के लिए जनता ही उसका परिवार है। इसलिए मैं कहता हूं… सबका साथ, सबका विकास। देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास जरूरी है।

          प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। रेल, हवाई अड्डे, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी। पिछड़े को प्राथमिकी, गरीब की सेवा ही मोदी का लक्ष्य है। 4 करोड़ लोगों को पक्का आवास मिल चुका है। अब 3 करोड़ लोगों को आवास देने की तैयारी की जा रही है। जब तक सभी को पक्का घर नहीं मिलेगा, मोदी रूकने वाला नहीं है।

          प्रधानमंत्री ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का काम चल रहा है। बिहार की डबल इंजन की सरकार यहां के पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देरी से पूर्णिया पहुंचने पर उन्होंने जनता से क्षमा मांगी है और कहा कि देरी के बावजूद आप लोग इतनी बड़ी तादाद में जुटे रहे, इसके लिए आप सभी को धन्यवाद।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar development news NDA vs RJD Congress New projects in Bihar 2025 PM Modi Bihar Visit Purnia Airport Inauguration एनडीए बनाम आरजेडी कांग्रेस पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी बिहार दौरा बिहार में नई परियोजनाएं 2025 बिहार विकास समाचार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सुल्तानगंज EO हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर,हथियार बरामदगी के दौरान भागलपुर में मुठभेड़, रामधनी यादव मारा गया

          April 29, 2026

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          April 28, 2026

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          April 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुल्तानगंज EO हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर,हथियार बरामदगी के दौरान भागलपुर में मुठभेड़, रामधनी यादव मारा गया

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.