Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 22:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: बिहार में मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट के 20 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
          Headline

          Patna: बिहार में मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट के 20 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 11, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna:  आयकर विभाग ने बुधवार सुबह बिहार के पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज में मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट के 20 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। यह कार्रवाई ट्रस्ट के संस्थापक और उनके सदस्यों के घर पर हुई है। सुबह करीब 7 बजे पटना नंबर की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां पूर्णिया के लाइन बाजार शिव मंदिर के पास पहुंची। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता कि दर्जन भर अधिकारी और फोर्स एक साथ चार अलग अलग घरों में घुसे और छापेमारी शुरू कर दी।

          यह कार्रवाई मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक असद इमाम के घर सहित उनके एजुकेशन ट्रस्ट पर चल रही है। मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट के सदस्य कैसर इमाम , गुलाम हुसैन तथा महमूद के घर पर भी दबिश दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रस्ट के सदस्य महमूद को संस्थापक असद इमाम के घर लेकर अधिकारी गए हैं ।

          किशनगंज में  भेरियाडांगी स्थित मिलिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग व मिलिया पोलटेक्निक में बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने कागजातों की जांच की। जांच के दौरान मिलिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग व मिलिया पोलटेक्निक के डिप्टी डायरेक्टर दानिश इकबाल भी मौजूद थे। पटना से आयी आयकर विभाग की 15 सदस्यीय टीम के द्वारा जांच की जा रही थी। जिसमें आईटी के 15 अधिकारी अर्द्धसैनिक बल के साथ संस्थान में पहुंचे।टीम के द्वारा बारी बारी से कागजातों की पड़ताल की जा रही थी। जिसमें संस्थान के द्वारा टेक्स रिटर्न भरने की वर्तमान स्थिति की पड़ताल की जा रही थी।

          हालांकि टीम शुरुआत में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही थी। स्थिति ये थी की शुरुआत में संस्थान के मुख्य द्वार में भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। किसी को भी मुख्य द्वार के अंदर जाने की मनाही थी। जांच टीम के द्वारा स्पष्ट कुछ भी नहीं बताया जा रहा था। केवल जांच की बात बतायी जा रही थी। बाद में केवल इतना कहा गया कि अभी जांच चल रही है। अभी कुछ भी बताना संभव नहीं है। जांच की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है।

          मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट पूर्णिया सहित सीमांचल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम है। इस ट्रस्ट के अंतर्गत पूर्णिया मिल्लिया कान्वेंट स्कूल, मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मिल्लिया पॉलिटेक्निक, मिल्लिया हाईस्कूल तथा किशनगंज में मिल्लिया इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। मिल्लिया के संस्थापक असद इमाम पूर्णिया से विधान परिषद चुनाव भी लड़ चुके हैं।

          आयकर विभाग छापा ट्रस्ट पटना न्यूज मिल्लिया एजुकेशन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          November 7, 2026

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          November 7, 2026

          पावापुरी महोत्सव में गूंजा भगवान महावीर का अहिंसा संदेश, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, बोले जैन धर्म की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

          November 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          पावापुरी महोत्सव में गूंजा भगवान महावीर का अहिंसा संदेश, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, बोले जैन धर्म की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.