Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 27 October 2026 || 15:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चर्चित आजसू नेता  तिलेश्वर साहू हत्याकांड में मुख्य आरोपी विधायक उमाशंकर अकेला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि बिनोद कुमार यादव को आजीवन कारावास की सजा
          Headline

          चर्चित आजसू नेता  तिलेश्वर साहू हत्याकांड में मुख्य आरोपी विधायक उमाशंकर अकेला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि बिनोद कुमार यादव को आजीवन कारावास की सजा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 13, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Hazaribagh: अपर जिला सत्र न्यायाधीश 06 काशिका एम प्रसाद  की अदालत ने सोमवार को चर्चित आजसू नेता  तिलेश्वर साहू हत्याकांड में फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी विधायक उमाशंकर अकेला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस नेता बिनोद कुमार यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई  है।  साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में न्यायालय ने गत एक मार्च को धारा 302, 307, 120 बी, 34 भादवि के तहत दोषी करार दिया था। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मामले के अन्य आरोपी गणेश शंकर उर्फ चुहवा उर्फ सेठ जी जो पीएलएफआई के लिए काम करता था, उसपर भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया था। लेकिन ट्रायल के दौरान ही उसकी मौत बिहार में हो गई थी। जिसके कारण उसका केश क्लोज हो गया।  8 साल तक चले इस ट्रायल में अपर लोक अभियोजक भारत राम अभियोजन पक्ष के गवाहों का साक्ष्य करवाया और सरकारी पक्ष रखा। सूचिका साबी देवी के तरफ से वरीय अधिवक्ता निर्वतमान अपर लोक अभियोजक सतीश कुमार सिन्हा ने अभियोजन पक्ष रखा।

          उल्लेखनीय हो कि  8 मार्च 2014 को तत्कालीन आजसू नेता तिलेश्वर साहू की हत्या गोली मारकर उसक समय कर दी गई थी जब वे अपने घर  बरही हाउस के पास विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद  महिलाओं के साथ मिल रहे थे।  इसी दौरान एक अपराधी नीतीश कुमार आया और सामने से गोली मार कर फरार हो गया। घटना के बाद वह फरार हो गया था। लेकिन लोगों ने पीछा कर करसो पूल के पास धर दबोचा था। वह नालंदा का शूटर था। इस मामले में मृतक तिलेश्वर साहू की पत्नी साबी देवी ने बरही थाना  में कुल छह अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।  जिसमे गोली मारने वाला नीतीश कुमार की भी मौत हो चुकी है। एक अभियुक्त राहुल कुमार का केश किशोर न्यायलय में चल रहा है। जबकि दो अन्य का चार्जशीट आना बाकी है।

          मामले में बिनोद यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया था।  पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी थी कि बिनोद यादव ने ही शूटर को कोनरा आजाद मुंहल्ला के एक घर में रखवाया था।  अपराधी कई दिनों के रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया।  शूटर नीतीश कुमार के पकड़े जाने के बाद ही उस कमरा की तलाशी ली गई थी। जहां से हथियार एवं अन्य विस्फोटक सामग्री मिली थी। उसी समय बिनोद यादव को गिरफ्तार किया गया था। लगभग 3 साल जेल में रहने के बाद हाई कोर्ट से बेल मिली थी। अब उन्हें आजीवन कारावास की सजा काटनी होगी।

          बरही विधानसभा के महिला दीदियों को मिला न्याय: साबी देवी

           न्यायालय का फैसला आने के बाद स्व तिलेश्वर साहू की पत्नी साबी देवी ने कोर्ट का फैसला का सम्मान करते हुए कहा की बरही के जन जन के नेता शहीद तिलेश्वर साहू की हत्या के मुख्य आरोपी बिनोद यादव को आजीवन कारावास मिला है। बरही विधान सभा की महिला दीदियों को न्याय मिला है। वहीं तिलेश्वर साहू के पुत्र एवं टीएसएस अध्यक्ष अरुण कुमार साहू ने कहा की  तिलेश्वर साहू हत्याकांड में पर्दे के पीछे भी कई लोग शामिल थे। जिसकी खुलासा होनी चाहिए। उनके पिता की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत हुई थी।  बिनोद यादव को बताना चाहिए की उन्होंने किस राजनीतिक नेता के कहने पर इतना बड़ा षड्यंत्र रचा।

          आजीवन कारावास तिलेश्वर साहु हत्याकांड विधायक प्रतिनिधि हजारीबाग न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          October 26, 2026

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          October 26, 2026

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          October 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

          गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.