Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 23:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में भिड़े दो गुट, कई पुलिसकर्मी जख्मी
          Headline

          पलामू में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में भिड़े दो गुट, कई पुलिसकर्मी जख्मी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu। महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में पांकी के इलाके में दो गुट बुधवार को आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ है। बीच बचाव करने गए पुलिस के जवान भी जख्मी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

          जानकारी के अनुसार पलामू के पांकी इलाके में महाशिवरात्रि के लिए तोरण द्वार को लेकर दो गुटों में विवाद था। बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों गुट जमा हुए थे। इसी बीच उनमें विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। इसी पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। जबकि मौके पर बीच-बचाव के लिए पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई, जिसमें में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

          लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने बताया कि कई थानों की पुलिस मौके पर परिस्थिति को संभाले हुए हैं। मौके पर पांकी इंस्पेक्टर अरुण कुमार महथा और थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पांकी के लिए अगल-बगल के इलाके से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी और दोनों गुट जमकर हंगामा कर रहे थे।

          स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर पेट्रोल-बम का भी इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पांकी चौक के पास तोरण द्वार बनाने को लेकर यह विवाद मंगलवार को हुआ था। बुधवार को यह विवाद बढ़ गया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिसकर्मियों का भी इलाज किया जा रहा है, जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह इलाका पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदनीनगर से करीब 45 किलोमीटर दूर है। जिला मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रवाना हो गए हैं। पूरे इलाके में पुलिस ने गश्त शुरू कर दिया है। इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। पांकी पिपराटांड़ तरहसी मनातू समेत कई थानों की पुलिस को इलाके में तैनात किया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          तोरण द्वार पथराव पलामू न्यूज महाशिवरात्री विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.