Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 26 October 2026 || 16:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: JSSC पेपर लीक मामले में एसआईटी ने पलामू में फरार कोचिंग संचालक के भाई को लिया हिरासत में
          Headline

          Palamu: JSSC पेपर लीक मामले में एसआईटी ने पलामू में फरार कोचिंग संचालक के भाई को लिया हिरासत में

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu:  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग  JSSC  की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने रविवार को मेदिनीनगर के रहने वाले पवन किशोर को हिरासत में लिया है। पवन से पूछताछ के बाद उसे रांची ले जाने की तैयारी है।उल्लेखनीय है कि एक माह पहले भी तहकीकात के लिए एसआईटी पलामू पहुंची थी और कई लोगों से पेपर लीक मामले में पूछताछ किया। इसके बाद शहर के दो युवकों को अपने साथ रांची भी ले गई थी। इनसे पूछताछ के बाद इनकी संलिप्तता नहीं मिलने पर इन्हें छोड़ दिया था।

          जांच के दौरान प्रश्न पत्र लीक मामले में पवन किशोर की भी संलिप्तता की बात सामने आई है। हिरासत में पूछताछ के बाद पवन की गिरफ्तारी तय है। पेपर लीक होने के बाद से ही एसआईटी मेदिनीनगर के कोचिंग संचालक रवि किशोर की तलाश कर रही है। रवि किशोर फरार है। एसआईटी की गिरफ्त में आया पवन रवि किशोर का भाई है। पवन कोचिंग संचालन में भाई का सहयोगी भी है। एसआईटी ने रवि किशोर के घर और कोचिंग में छापेमारी की लेकिन वो नहीं मिला।

          नाई मुहल्ला का रहने वाला रवि किशोर का नाम सात साल में तीसरी बार परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने और नौकरी के सेटिंग मामले में आया है। पहली बार फरवरी 2017 में तत्कालीन सदर एसडीओ नैंसी सहाय ने मैट्रिक और इंटर का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में रवि किशोर को पकड़ा था। इसके नौ माह बाद ही नवंबर में जिला स्तर पर हुए चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियुक्ति में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। तत्कालीन डीसी अमित कुमार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। चतुर्थ वर्गीय पदों पर सेटिंग के खेल में भी रवि किशोर का नाम आया था।

          JSSC paper leak SIT
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          October 25, 2026

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          October 25, 2026

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          October 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          पलामू में गीता देवी को न्याय दिलाने की मांग तेज, दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील

          इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; सुपौल में शादी के 9 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.