Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 20:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी के बीच मुकाबला
          Headline

          मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी के बीच मुकाबला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 17, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          .भाजपा मोकामा में बाहुबल का जवाब बाहुबल से देना चाहती है

          पटना । बिहार के दो मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में 3 नवंबर को मतदान होगा , लेकिन मोकामा विधानसभा हॉट सीट बना है। यहां मुख्य मुकाबला राजद के बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और भाजपा नेता ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी के बीच होगा। पर लोजपा (एम विलास पासवान )के नेता चिराग पासवान कि यहां एंट्री होने की संभावना है, जिससे पुराने समीकरण बिगड़ सकते हैं। पूर्व बाहुबली एमएलए अनंत सिंह के साथ भूमिहार और दलित मतदाता का गठजोड़ रहा है । जिसकी बदौलत उन्होंने लगातार 2005, 2010, 2015 और 2020 में चुनाव जीतकर अपना लोहा मनवा चुके हैं। वर्तमान में उपचुनाव में संभावना जताई जा रही है कि चिराग पासवान यहां आकर पासवान समाज को एकजुट कर सकते हैं । मोकामा में अकेले 18000 पासवान मतदाता है।

          भाजपा मोकामा में बाहुबल का जवाब बाहुबल से देना चाहती है। मोकामा की जातीय संरचना ऐसी है कि महागठबंधन और भाजपा दोनों को भूमिहार उम्मीदवार ही उतारना पड़ा। यहां दो महाबली की पत्नियों की लड़ाई है। बिहार में जातिगत राजनीति का बोलबाला हमेशा से रहा है। मोकामा उपचुनाव में भी जाति की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी।

          मोकाम सीट एक जाति विशेष (भूमिहार) का गढ़ रहा है। भूमिहार के बाद ही अन्य दूसरी जातियां ताकत रखती हैं। भूमिहार के बाद कुर्मी, यादव और पासवान वोटर्स हैं लेकिन सवर्ण वोटर्स यानी भूमिहार जिसको वोट करेंगे उनकी जीत पक्की होगी। अनंत सिंह की छवि वहां रॉबिनहुड जैसी है। इसलिए अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को हराना आसान नहीं है। हालांकि नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने के बाद कुर्मी-कोयरी सहित अन्य अति पिछड़ी जातियों का महागठबंधन से मोहभंग हुआ है जिसका लाभ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को मिल सकता है।

          मोकामा की सीट पर इस बार अनंत सिंह को कड़ी टक्कर मिलेगी। नीतीश कुमार के महागठबंधन में मिलने से भूमिहार मतदाता जो अनंत सिंह के साथ थे वे उनका साथ छोड़ सकते हैं। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग यादव छोड़कर ललन सिंह यानी भाजपा के खेमे में जा सकते हैं।

          वहीं कुछ लोग यह मान रहे है कि जिस भूमिहार और दलित के मत से अनंत सिंह अभी तक सभी को चित करते आए हैं उसके दरकने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अतिपिछड़ा वर्ग को अपने खेमे में मिला लेती है तो पासा पलट सकता है और छोटे सरकार (अनंत सिंह) का अंत हो जायेगा।

          मोकामा उप चुनाव में बाहुबली ललन सिंह की पत्नी को टिकट देने पर पूर्व डिप्टी सीएम तरकिशोर प्रसाद ने बातचीत में कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मोकामा से पहली बार भाजपा ने उम्मीदवार उतारा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और मोकामा के लोगों को पहली बार कमल के फूल पर वोट देने का मौका मिलेगा। हमने मोकामा के वोटरों का मन मिजाज देखकर टिकट दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अनंत सिंह चिराग पासवान दलित पटना न्यूज पत्नी बाहुबली भूमिहार मोकामा विधानसभा उप चुनाव ललन सिंह
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.