Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 05:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में ‘जयचंद’ पर चढ़ा सियासी पारा, तेजप्रताप यादव के पोस्ट से मचा बवाल, BJP ने कहा– बताएंगे कौन है ‘जयचंद’
          Headline

          बिहार में ‘जयचंद’ पर चढ़ा सियासी पारा, तेजप्रताप यादव के पोस्ट से मचा बवाल, BJP ने कहा– बताएंगे कौन है ‘जयचंद’

          today post liveBy today post liveJune 2, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          तेजप्रताप के ‘जयचंद’ पोस्ट ने खोले नए राजनीतिक राज़, तेजप्रताप के ‘जयचंद’ पोस्ट से बिहार में हलचल,राजनीतिक तापमान बढ़ा

          Patna News: बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर दो भावुक पोस्ट कर ‘जयचंद’ शब्द का जिक्र किया। तेजप्रताप ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर न तो किसी का नाम लिया, लेकिन उनके शब्दों के पीछे छिपे संकेतों ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

          तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है – अंदर भी और बाहर भी।”

          इसके तुरंत बाद उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा:

          “मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना ले सकते हो, पर कृष्ण नहीं। भाई, मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं। जयचंद हर जगह है।”

          इन भावुक संदेशों के जरिए तेजप्रताप ने यह जताने की कोशिश की कि उन्हें परिवार और पार्टी से अलग-थलग किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए समर्थन जताया।

           ‘जयचंद’ कौन? राजनीति में कयासबाज़ी शुरू

          तेजप्रताप के इन पोस्ट्स के बाद यह सवाल तैरने लगा कि आखिर ये ‘जयचंद’ कौन है?

          राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेजप्रताप का इशारा तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव की ओर है। तेजप्रताप और संजय यादव के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण माने जाते रहे हैं।

           बीजेपी का पलटवार – “हम बताएंगे कौन है जयचंद”

          तेजप्रताप के पोस्ट पर बीजेपी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी के सोशल मीडिया एक्स हैंडल से लिखा गया:

          “जयचंद कौन है, ये हम बताएंगे।”

          इसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हमला बोलते हुए कहा:

          “लोकनायक जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर से विश्वासघात कर कांग्रेस की गोद में बैठने वाला ही असली जयचंद है।”

          मांझी और JDU ने भी कसा तंज

          हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने लिखा:

          “सब जानते हैं बिहार का जयचंद कौन है, जिसने दलितों और पिछड़ों का नरसंहार कराया। जंगलराज का वो चेहरा आज भी सबको याद है।”

          वहीं जेडीयू ने भी इशारों में हमला करते हुए कहा:

          “समाजवादी आंदोलन के नेताओं से छल कर कांग्रेस के साथ जाने वाला बिहार का असली जयचंद है।”

          वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार मिश्रा का कहना है कि तेजप्रताप यादव का ‘जयचंद’ पोस्ट सीधे तौर पर संजय यादव की ओर इशारा करता है। पार्टी से बाहर किए जाने और निजी जीवन में उथल-पुथल के चलते तेजप्रताप खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं।

          बिहार की राजनीति में तेजप्रताप यादव के ‘जयचंद’ वाले बयान ने नई बहस छेड़ दी है। अब हर दल इस शब्द को अपनी-अपनी सियासत के अनुसार परिभाषित कर रहा है। अगले कुछ दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजप्रताप अपने इशारों की परतें खोलते हैं या राजनीति में यह ‘जयचंद’ रहस्य ही बना रहेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar politics news BJP Jaichand statement RJD family dispute Sanjay Yadav Tej Pratap controversy Tej Pratap Yadav Jaichand controversy
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.