Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 19:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी
          Headline

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          पुलिस ने शहर के मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-1 स्थित एक किराये के मकान से करीब 1 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के 3,19,200 अवैध लॉटरी टिकट और 23,450 रुपये नकद जब्त किए हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 31, 2026Updated:July 31, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Kishanganj News:  पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के टिकट बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने शहर के मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-1 स्थित एक किराये के मकान से करीब 1 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के 3,19,200 अवैध लॉटरी टिकट और 23,450 रुपये नकद जब्त किए हैं। इस कार्रवाई को जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ अब तक की बड़ी सफलताओं में माना जा रहा है।

          पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) खुसरू सिराज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकटों का भंडारण कर उन्हें किशनगंज और आसपास के इलाकों में थोक स्तर पर सप्लाई किया जा रहा है।

          छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न मूल्य वर्ग के लाखों लॉटरी टिकट बरामद किए। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अकबर कथित तौर पर यहां अवैध लॉटरी टिकट मंगवाकर स्थानीय कारोबारियों और अन्य लोगों के माध्यम से उनकी बिक्री कराता था।

          पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि लॉटरी टिकट कहां से मंगाए जा रहे थे, किन-किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जाती थी और इस कारोबार से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं। इसके साथ ही गिरोह की अवैध कमाई और उससे अर्जित संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे जब्त किया जा सके।

          इस मामले में किशनगंज थाना कांड संख्या 62/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)-2023 की संबंधित धाराओं तथा बिहार बन ऑन लॉटरी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े दो पुराने मामले भी पहले से दर्ज हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय था।

          छापेमारी अभियान में एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित किशनगंज थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

          इस खबर को भी पढ़ें : भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Crime News Bihar Lottery Racket Bihar police action Illegal Lottery Kishanganj Illegal Lottery Scam Kishanganj News Hindi Kishanganj Police Raid Lottery Tickets Seized Mohiuddinpur Raid किशनगंज अवैध लॉटरी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          July 31, 2026

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          July 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.