Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 30 May 2026 || 19:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा जेल में बंद कैदी बना आईआईटीयन, हत्या के मामले में एक वर्ष से जेल में है ,पूरे देश में 54वीं रैंक मिला है
          Headline

          नवादा जेल में बंद कैदी बना आईआईटीयन, हत्या के मामले में एक वर्ष से जेल में है ,पूरे देश में 54वीं रैंक मिला है

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 23, 2022Updated:March 23, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          . परिजनो को लिखे पत्र में कहा है कि हम एक बेहतर वैज्ञानिक बनकर मां भारती की सेवा करना चाहता हूं

          नवादा। निलंबित कारा अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय की प्रेरणा व सहयोग से करीब एक वर्ष से मंडलकारा में बंद कैदी सूरज कुमार आईआईटीयन बन गया है।  उसे  रुड़की आईआईटी द्वारा आयोजित जेएएम परीक्षा में  पूरे देश में 54वीं रैंक मिला है। वारसलीगंज थाना क्षेत्र के मौसमा गांव निवासी अर्जुन यादव का पुत्र सूरज हत्या के मामले में अप्रैल 2021 से जेल में है। आईआईटी का परिणाम आने के बाद सूरज ने परिजनो को लिखे खुशी से उद्गार भरे पत्र में कहा है कि हत्या के मामले में फंसाए जाने के बाद उसका मनोबल टूट चूका था। लेकिन तत्कालीन कारा अधीक्षक के मोटिवेशन भाषण से उसे प्रेरणा मिली और उनके सहयोग से पढ़ाई जारी रखा।

          कैदियों के बीच कारा अधीक्षक ने कहा था कि हर कोई अपना जज्बा जिंदा रखे। जो जज्बा जिंदा रखेगा वह निश्चित रूप से अपना मुकाम तय करेगा। उनके इस भाषण के बाद उनके चेंबर में आवेदन के साथ मिला तो उन्होंने आईआईटी तैयारी के लिए नोट्स, किताबें और कॉपियां  मुहैया कराया। बीच में वे गाइड भी किया करते थे। उन्होंने भोजन की भी जेल में बेहतर व्यवस्था कर रखी थी, उनके समय इतना बेहतर अनुशासन था कि कोई कैदी किसी से बेतुका व्यवहार नहीं कर सकता था। यही वजह है कि जी जान से आईआईटी परीक्षा की तैयारी की। इसमें उन्हें ऑल इंडिया में 54वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस परिणाम से वे बेहद खुश है।

           सुरज ने अपने परिजनो को लिखे पत्र में कहा है कि हम एक बेहतर वैज्ञानिक बनकर मां भारती की सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने न्यायालय पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे जल्द न्याय मिले, ताकि मैं बेहतर आईआईटीयन बनने के साथ ही बेहतर वैज्ञानिक बन कर देश का नाम रोशन कर संकू। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य तौर पर कारा अधीक्षक रहे अभिषेक पांडेय तथा अपने बडे भाई वीरेंद्र यादव को दी है।

           सूरज ने साफ तौर पर अपने उद्गार में लिखा है कि अगर अभिषेक पांडेय सर नहीं होते तो हम किसी भी कीमत पर आईटीयन नहीं बनते। जेल में रहकर सूरज के आईटीयन बनने पर उनके गृह प्रखंड के साथ ही नवादा जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है। सभी लोग ईश्वर से उसे न्याय दिलाने की प्रार्थना कर रहे है, ताकि यह होनहार युवक निश्चित तौर पर वैज्ञानिक बनकर भारत माता की सेवा कर सके। उनके परिजन ने कहा कि जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने जो मेरे पुत्र की मदद कर पढ़ाया है, उसे जीवन में कभी नहीं भूल सकते है। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही मेरा पुत्र आईटीयन बना है।

          बतातें चले कि मासमा गांव में रास्ते के विवाद में दो परिवार के बीच हुई मारपीट की घटना में संजय यादव बुरी तरह घायल हो गया था। बाद में इलाज के लिए  पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से सुरज  व उसके पिता सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आईआईटीयन कैदी जेल अधीक्षक नवादा न्यूज मंडल कारा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे घर’— 10 सर्कुलर रोड पर राबड़ी देवी की दो टूक, बढ़ा सियासी घमासान

          May 30, 2026

          गोपालगंज में तड़के गूंजी गोलियाें की आवाज, 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

          May 30, 2026

          शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप,घंटों चला हंगामा

          May 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे घर’— 10 सर्कुलर रोड पर राबड़ी देवी की दो टूक, बढ़ा सियासी घमासान

          गोपालगंज में तड़के गूंजी गोलियाें की आवाज, 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

          शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप,घंटों चला हंगामा

          पूर्णिया कोर्ट में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, घंटों चला हंगामा,कोर्ट परिसर में पत्नी ने पति को पीटा, हाथ काटने से मची अफरा-तफरी

          बिहार भाजपा में बड़ा बदलाव! संजय सरावगी ने 14 उपाध्यक्षों समेत नई टीम का किया ऐलान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.