Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 04:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Gumla: सरकार बनी तो हर परिवार की एक महिला के अकाउंट में एक लाख रुपये दिए जाएंगे- राहुल गांधी
          Headline

          Gumla: सरकार बनी तो हर परिवार की एक महिला के अकाउंट में एक लाख रुपये दिए जाएंगे- राहुल गांधी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 7, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Gumla:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चाईबासा के बाद गुमला जिले के बसिया के कोनबीर एनएचपीसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए लोहरदगा से कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत के लिए वोट मांगे। साथ ही केंद्र में सरकार बनने पर नौकरी का अधिकार देने, ग्रेजुएट के खाते में हर साल एक लाख रुपये डालने और बेहतर काम करने वालों की नौकरी पक्की करने का वादा किया। राहुल गांधी ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो सबसे पहले गरीब परिवारों की एक सूची बनेगी। इसमें हर परिवार की एक महिला के अकाउंट में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उनके अकाउंट में हर महीना आठ हजार 500 रुपये दिए जाएंगे।

          राहुल गांधी ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे युवाओं के लिए ऐसी योजना लाएंगे कि उनकी पहली नौकरी पक्की मिलेगी। ये नौकरी देश के अच्छे प्राइवेट संस्थानों में दी जाएगी। साथ ही कहा कि वे सेना से अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे और सबके लिए एक जैसी नौकरी होगी। उन्होंने किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान की बात कही। साथ ही कहा कि जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का पहला अधिकार है लेकिन भाजपा आपको वनवासी कहती है।

          राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों की भाषा-संस्कृति को कुचलना चाहती है जबकि कांग्रेस उनकी उनका संरक्षण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में भी कई खामियां हैं। सरकार बनी तो एक टैक्स सिस्टम बनाएंगे। राहुल ने कहा कि मनरेगा में 250 रुपये मजदूरी मिलती है। यह हमारी योजना थी। नरेन्द्र मोदी इसको ठीक से लागू नहीं करते। हमारी सरकार बनी तो मनरेगा में 400 रुपये मजदूरी मिलेगी। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाओं की राशि दोगुनी करेंगे। किसानों का कर्जा मोदी सरकार ने माफ नहीं किया। हमारी सरकार बनी तो गरीब किसानों का कर्जा माफ करेंगे। साथ ही एमएसपी देंगे।

          नोटबंदी, गलत जीएसटी और अग्निवीर सिस्टम से युवाओं का हक मारा गया

          राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी और अग्निवीर सिस्टम से युवाओं का हक मारा गया है। आज युवा ठेकेदारी प्रथा में काम कर रहे हैं। चेहरा अच्छा नहीं तो नौकरी से निकाल देते हैं। हम सरकार में ठेकेदारी प्रथा खत्म करेंगे। पेंशन के साथ नौकरी देंगे। अमीर परिवार के बच्चे जॉब मार्केट में जाने से पहले एक साल की नौकरी करते हैं। इसके बाद अच्छा काम करने पर उनकी नौकरी कंपनियों में पक्की हो जाती है। इससे सबक लेते हुए हम हर वर्ग के ग्रेजुएट युवाओं को पहली नौकरी का अधिकार देंगे।

          आपको निर्णय लेना है, अडानी-मोदी की सरकार बने या किसानों-गरीबों की

          राहुल गांधी ने कहा कि आपको निर्णय लेना है कि अडानी और मोदी की सरकार बनानी है या किसान, गरीब, दलित, पिछड़ों की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का आदिवासी समाज के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। इंदिरा गांधी हमेशा आदिवासी समाज की चिंता करती थीं। हमारी सरकार बनी तो सरना कोड लागू कर देंगे। साथ ही कहा कि दिल्ली में मैं आपका सैनिक हूं। आप मुझे बताओ। मैं पूरी कोशिश करके आपका काम पूरा करुंगा। आपके जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ूंगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Agniveer Yojana Congress Rahul Gandhi right to job
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.