Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 16:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ईडी दफ्तर में आईएएस पूजा सिंघल से हो रही है पूछताछ, ऑफिस के बाहर की सुरक्षा बढ़ी
          Headline

          ईडी दफ्तर में आईएएस पूजा सिंघल से हो रही है पूछताछ, ऑफिस के बाहर की सुरक्षा बढ़ी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 10, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। आईएएस पूजा सिंघल मंगलवार को पति अभिषेक झा के साथ सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। उनसे पहले उनके सीए सुमन कुमार भी ईडी दफ्तर पहुंचे। पूछताछ के दौरान ईडी दफ्तार के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य पुलिस सहित सीआरपीएफ के जवानो को तैनात किया गया है। इधर मंगलवार को ही अरूण दूबे ने हाई कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर पूजा सिंघल के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। याचिका में  उन्होंने यह भी मांग की है कि इस मामले की जांच कर रही एजेंसी ईडी के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। हस्तक्षेप याचिका के माध्यम से अदालत से यह गुहार लगाई गई है कि पूजा सिंघल के साथ झारखंड के कुछ अन्य वरीय आईएएस अफसरों की संपत्ति की जांच सीबीआई और ईडी से कराई जाए।

          उल्लेखनीय है कि इससे पहले खूंटी के मनरेगा घोटाला की जांच के लिए भी अरुण कुमार दुबे ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है, जिस पर अदालत सुनवाई कर रही है। पिछले दिनों झारखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति के अस्पताल सहित अन्य ठिकानों पर ईडी ने रेड किया। इस मामले में ईडी फिलहाल पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार से पूछताछ कर रही है।

          बताया गया है कि खूंटी में हुए मनरेगा घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूजा सिंघल से उनके खाते में आय से अधिक 1.43 करोड़ रुपये कहां से आए, इसकी पूछताछ करेगी। उनके निजी खाते से 16.57 लाख रुपये सुमन सिंह के खाते में क्यों ट्रांसफर किए गए, इसकी पूछताछ भी होगी। दूसरी ओर, उद्योग एवं खान विभाग की सचिव आईएएस पूजा सिंघल 31 मई तक छुट्टी पर चली गई हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को इसकी जानकारी देते हुए कार्मिक विभाग को सूचित किया है।

          उल्लेखनीय है कि ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल और उनके करीबियों से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की थी। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और लगभग 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे। इसके बाद ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल को समन नोटिस भेज पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने पिछले दो दिन से आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ कर रही है। पूछताछ ईडी के एयरपोर्ट स्थित ऑफिस में की गई। ईडी ने पूजा के पति और सीए सुमन कुमार को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी।

          आईएएस ईडी पूछताछ पूजा सिंघल मनरेगा रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          September 11, 2026

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          September 11, 2026

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          JSSC CGL पेपर लीक मामले में कोडरमा में CID की छापेमारी, दो युवकों को लिया हिरासत में, रांची लेती गई टीम

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.