Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 10:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही सहारा में फंसा पाई-पाई लौटा देंगे : हिमंता बिस्वा सरमा
          Headline

          झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही सहारा में फंसा पाई-पाई लौटा देंगे : हिमंता बिस्वा सरमा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 17, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Godda News:  असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आपकी जो पीड़ा है, वो भाजपा का कष्ट है। हम आपसे वादा करते हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही सहारा में फंसा आपलोगों को पाई-पाई धन लौटा देंगे।

          सरमा रविवार को महगामा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन बोले थे कि जब लड़कियों की शादी होगी तो उनको सोने का सिक्का मिलेगा। ये सोने का सिक्का कहां गया। ये सारा सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गए। उनके घर से 35 करोड़ रुपये बरामद हुए। सोने का सिक्का गरीब को नहीं मिला लेकिन आलमगीर आलम को मिला ताकि ये लोग वोट जिहाद कर सकें। सरमा ने कहा कि 20 तारीख को महगामा में चुनाव होने वाला है। 43 सीटों पर चुनाव हो चुका है। मैं कह सकता हूं कि भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य में आगे बढ़ी है। भाजपा को रोकने में कोई सफल नहीं होगा।

          सरमा ने कहा कि पिछली जनसभाओं में लोग मुझको आकर कह रहे थे जामताड़ा ,पाकुड़ और साहिबगंज में शुक्रवार को स्कूल बंद होते हैं। क्योंकि, लोगों को नमाज पढ़ना होता है। शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए बंद होते हैं तो मंगलवार को भी हनुमान पूजा के लिए बंद होना चाहिए। इन लोगों के दिमाग में घुस गया है कि हमें एक ही पक्ष का वोट चाहिए। आपका वोट नहीं चाहिए। उनको उन्हीं लोगों का वोट चाहिए जो लोग शुक्रवार को स्कूल बंद करते हैं।

          सरमा ने कहा कि रामनवमी पर कोई जुलूस निकलना चाहता है तो पुलिस बाधा डालती है। गढ़वा में दुर्गा पूजा का विसर्जन करने नहीं देते। लोहरदगा में विसर्जन करने नहीं देते लेकिन मोहर्रम पर शोभा यात्रा होती है, जुलूस निकलते हैं। डंडा लेकर लोग घूमते हैं। हिंदू भाइयों को पीटा जाता है। पुलिस कुछ नहीं करती है।क्योंकि, इस झारखंड सरकार को खाली घुसपैठियों से प्यार है। हमारे साथ उनका कोई संबंध नहीं है। विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए रूम बना देते हैं। मुस्लिम विधायकों को नमाज पढ़ने के लिए अलग रूम चाहिए तो हिंदू भाईयों को हनुमान चालिसा पढ़ने के लिए अलग रूम नहीं चाहिए क्या।

          सरमा ने कहा कि संथाल परगना में 1951 में हिंदू 90 प्रतिशत थे लेकिन आज घटकर 67 प्रतिशत हो गए जबकि मुसलमान बढ़कर 31 प्रतिशत हुए। क्या ये देश का मुसलमान है या हमारे देश में घुसपैठिए आ चुके हैं। एनडीए उम्मीदवार आशोक कुमार को जिता दीजिए। घुसपैठियों को चुन-चुनकर हम बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे समाज और हमारी संस्कृति पर झारखंड में खतरा में है। घुसपैठिया आते हैं और हमारी आदिवासी बेटियों को बरगलाकर जमीन हड़पने के लिए शादी करते हैं। मुखिया चुनाव लड़ने के लिए शादी करते हैं।

          bjp Himanta Biswa Sarma Jharkhand Assembly Elections
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.