Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 9 May 2026 || 21:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना, रात में घर में घुसे सियारों के झुंड ने मां की गोद से मासूम को उठा ले गए
          Headline

          पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना, रात में घर में घुसे सियारों के झुंड ने मां की गोद से मासूम को उठा ले गए

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Pakur News:  जिले के सदर प्रखंड स्थित लखीनारायणपुर गांव में शुक्रवार रात एक बेहद दर्दनाक और भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। सियारों के झुंड ने एक घर में घुसकर ढाई माह की मासूम बच्ची को उठा लिया और उसे नोचकर मार डाला। इस हमले में एक अन्य चार वर्षीय बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

          मुफस्सिल थाना प्रभारी Gaurav Kumar ने शनिवार को बताया कि लखीनारायणपुर गांव निवासी समीरुल शेख के घर में देर रात अचानक सियारों का झुंड घुस आया। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान सियार ढाई माह की मासूम आफीफा खातून को उठाकर बाहर ले गए।

          परिजनों को जब तक घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाद में गांव के आसपास तलाश करने पर बच्ची के शरीर के केवल कुछ अवशेष ही बरामद हो सके। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग बेसुध हो गए और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। सियारों ने घर में मौजूद चार वर्षीय जासमीन खातून पर भी हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख सियार वहां से भाग निकले। घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

          पुलिस ने मासूम आफीफा खातून के शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम गांव पहुंची और इलाके में जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी गौरव कुमार के अनुसार वन विभाग को सियारों की बढ़ती गतिविधियों की जानकारी दे दी गई है और टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास सियारों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे लोगों में लगातार डर का माहौल बना हुआ था।

          इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव और आसपास के इलाकों में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण करने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Child Killed by Jackals Jharkhand breaking news Jharkhand News Pakur Jackal Attack Pakur Village Incident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो से मचा बवाल, बाबूलाल ने सरकार को घेरा, कहा झारखंड में चल रहा है ‘एक्सटॉर्शन लाइसेंस’ का खेल

          May 9, 2026

          नवादा में स्कूल से गायब छात्र का तालाब में मिली क्षत-विक्षत शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

          May 9, 2026

          Suvendu Adhikari ने ली सीएम पद की शपथ, बंगाल में बनी पहली भाजपा सरकार

          May 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना, रात में घर में घुसे सियारों के झुंड ने मां की गोद से मासूम को उठा ले गए

          गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो से मचा बवाल, बाबूलाल ने सरकार को घेरा, कहा झारखंड में चल रहा है ‘एक्सटॉर्शन लाइसेंस’ का खेल

          नवादा में स्कूल से गायब छात्र का तालाब में मिली क्षत-विक्षत शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

          Suvendu Adhikari ने ली सीएम पद की शपथ, बंगाल में बनी पहली भाजपा सरकार

          विश्व पक्षी दिवस पर झारखंड मारवाड़ी युवा मंच की सराहणीय पहल, गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.