Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»एम्स से बिना इलाज रिम्स रेफर किए जाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री का कड़ा रुख, कहा एम्स देवघर की छवि से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, मरीजों के इलाज में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवा
    Headline

    एम्स से बिना इलाज रिम्स रेफर किए जाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री का कड़ा रुख, कहा एम्स देवघर की छवि से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, मरीजों के इलाज में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवा

    today post liveBy today post liveDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Devgarh News:- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से एक जरूरतमंद मरीज को बिना समुचित इलाज के रांची स्थित रिम्स रेफर किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एम्स देवघर की संवेदनशील और जनसेवा से जुड़ी छवि को किसी भी सूरत में धूमिल नहीं होने दिया जाएगा और मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीती रात देवघर जिले के बसनली गांव से एक महिला का भावुक फोन उन्हें प्राप्त हुआ। महिला ने रोते हुए अपने पति की गंभीर हालत की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही डॉ. इरफान अंसारी ने अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द किया और तत्काल बसनली गांव के लिए रवाना हो गए।

    गांव पहुंचकर मंत्री ने स्वयं मरीज से मुलाकात की, उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और मामले की पड़ताल की। जांच के दौरान यह सामने आया कि मरीज एक गरीब आदिवासी परिवार से है, जिसे इलाज के लिए एम्स देवघर भेजा गया था, लेकिन वहां से बिना किसी ठोस उपचार के रिम्स रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि एम्स में उन्हें अपेक्षित इलाज नहीं मिला।

    इस पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गरीब और आदिवासी मरीज बड़ी उम्मीद लेकर एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान जाते हैं। यदि वहां से भी उन्हें बिना इलाज के लौटा दिया जाएगा, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि बार-बार मरीजों को रेफर करना एम्स की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। यदि संसाधनों या विशेषज्ञों की कमी है, तो उसे स्पष्ट रूप से सामने लाया जाना चाहिए।

    डॉ. अंसारी ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं एम्स देवघर जाकर प्रबंधन से बात करेंगे और जवाबदेही तय की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को रांची रेफर कराया। साथ ही मरीज के परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी गई, ताकि इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो। रांची में मरीज के बेहतर इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।

    ग्रामीणों द्वारा आभार व्यक्त किए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए गांव आना कोई एहसान नहीं, बल्कि उनका दायित्व है। उन्होंने दोहराया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और गरीब, आदिवासी व जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.