Hazaribagh: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाने के एएसआई मनोज कुमार को 6 हिजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।जानकारी अनुसार एएसआई के द्वारा थाने में दर्ज कांड 246/ 23 में आरोपी ब्रदी यादव के मामले को रफा दफा करने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। मामले में हजारीबाग निवासी ललिता देवी ने एसीबी मेें शिकायत दज कराई थी। जिसमें एएसआई पर अपने पति के केस को खत्म करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।
एसीबी ने जांच में मामले को सही पाते हुए कांड दर्ज कर धावा दल का गठन किया था। टीम ने शनिवार को एएसआई को छह हजार रुपए रिश्वत लेत रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम गिरफ्तार एएसआई को अपने साथ लेती गई है। मनोज कुमार मूल रुप से बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले है।