Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 27 September 2026 || 20:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गोपालगंज में गंडक का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट,वाल्मीकिनगर बराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया,निचले इलाकों में माइकिंग
          Headline

          गोपालगंज में गंडक का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट,वाल्मीकिनगर बराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया,निचले इलाकों में माइकिंग

          गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वाल्मीकिनगर बराज से करीब 4.16 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले समय में गंडक नदी में पानी का स्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 27, 2026Updated:September 27, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Gopalganj News:  गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वाल्मीकिनगर बराज से करीब 4.16 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले समय में गंडक नदी में पानी का स्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

          प्रशासन के अनुसार, नेपाल में लगातार बारिश होने के कारण वाल्मीकिनगर बराज से करीब चार लाख क्यूसेक या उससे अधिक पानी छोड़े जाने की संभावना है। यह पानी अगले दिन तक गोपालगंज के विभिन्न इलाकों में पहुंचने की संभावना जताई गई है। संभावित स्थिति को देखते हुए जिले के सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के कैचमेंट एरिया में माइकिंग कराने का निर्देश दिया गया है।

          सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे गंडक नदी के आसपास के निचले और संवेदनशील इलाकों में रहने की स्थिति में समय रहते ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। प्रशासन की ओर से लोगों के साथ-साथ मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की अपील की जा रही है।

          जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। प्रशासन की टीमें लगातार कैचमेंट एरिया और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में कुचायकोट के मितानिया में रेन कट की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हालांकि जांच के दौरान वहां किसी तरह का रेन कट या तटबंध को नुकसान पहुंचाने वाली स्थिति नहीं मिली।

          एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह ने बताया कि सारण तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। उनके अनुसार, पूर्व में भी गंडक नदी में करीब साढ़े पांच से छह लाख क्यूसेक तक पानी आने के बावजूद तटबंध को किसी तरह की क्षति नहीं हुई थी। इस बार भी प्रशासन तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

          प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखने और स्थानीय लोगों को समय-समय पर स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

          फिलहाल प्रशासन का मुख्य फोकस निचले और कैचमेंट इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने पर है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, घबराएं नहीं और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

          Gandak River Water Level Gopalganj Gandak Flood गोपालगंज गंडक नदी गोपालगंज बाढ़ अलर्ट वाल्मीकिनगर बराज पानी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की ह/त्या, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार

          September 27, 2026

          प्रेतशिला पर पिंडदान से पितरों की मुक्ति की मान्यता,सत्तू उड़ाकर प्रेत योनि से मुक्ति दिलाई जाती है, गया में उमड़ी भीड़

          September 27, 2026

          मोतिहारी में पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार,शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क से संपर्क का पुलिस का दावा

          September 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की ह/त्या, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार

          गोपालगंज में गंडक का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट,वाल्मीकिनगर बराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया,निचले इलाकों में माइकिंग

          प्रेतशिला पर पिंडदान से पितरों की मुक्ति की मान्यता,सत्तू उड़ाकर प्रेत योनि से मुक्ति दिलाई जाती है, गया में उमड़ी भीड़

          मोतिहारी में पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार,शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क से संपर्क का पुलिस का दावा

          बिहार DGP विनय कुमार ने लिया VRS, बने मुख्य सूचना आयुक्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.