हजारीबाग।
जिले के चौपारण में गुरुवार की रात एक कबाड़ी दुकान में आग लग जाने से लगभग ₹10 लाख मूल्य के सामान जलकर खाक हो गए। घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई गई है। आसपास के लोगों के अनुसार रात में राजू ट्रेडर्स कबाड़ी दुकान से आग की लपटें उठता देख उन्होंने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। बाद में दमकल की गाड़ियों के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संचालक राजू ने बताया की आग लगी की घटना से 10 लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही है। आगलगी का शिकार कबाड़ी दुकान के बगल में स्थित दुकानदारों को भी होना पड़ा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

