Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 25 November 2026 || 06:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को लेकर भाजपा की सात सदस्य जांच समिति पहुंची गोड्डा,भाजपा ने की रिटायर्ड जज से जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
          Headline

          सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को लेकर भाजपा की सात सदस्य जांच समिति पहुंची गोड्डा,भाजपा ने की रिटायर्ड जज से जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

          today post liveBy today post liveAugust 17, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Godda News:-  सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए भाजपा की सात सदस्यीय जांच समिति रविवार को गोड्डा पहुंची। यह टीम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर गठित की गई है। समिति में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अमर कुमार बाउरी, भानु प्रताप शाही, रणधीर सिंह, सुनील सोरेन, अमित मंडल और अनिता सोरेन शामिल हैं। इस दौरान भाजपा नेता लॉबिन हेंब्रम भी मौजूद रहे।

          समिति के सदस्यों ने सबसे पहले मृतक सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद वे उस विद्यालय गए, जिसे सूर्या हांसदा संचालित करते थे और वहां करीब 350 बच्चों से जुड़े शैक्षणिक कार्यों की स्थिति देखी। स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद समिति ने कहा कि पुलिस का बयान और जनता की राय में भारी विरोधाभास है।

          पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा मांझी परिवार से ताल्लुक रखते थे, जो पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था का प्रतिनिधि माना जाता है। हांसदा लगातार विस्थापितों और आदिवासी समाज के मुद्दों को उठाते रहे थे। इसी वजह से उनके खिलाफ बार-बार झूठे मुकदमे दर्ज किए गए।

          मुंडा ने आरोप लगाया कि 27 मई को दर्ज ताजा मामला पूरी तरह फर्जी था। उस दिन हांसदा अपने बच्चे का जन्मदिन परिवार के साथ मना रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने बिना वारंट उन्हें गिरफ्तार कर साजिश के तहत मार डाला। उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ नहीं, बल्कि योजनाबद्ध हत्या है।

          उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी की गई है और प्रशासन सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रहा है। मुंडा ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने और उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग की। साथ ही मृतक परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

          मुंडा ने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने इस पर कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

          अर्जुन मुंडा बयान गोड्डा भाजपा जांच समिति पोस्टमार्टम विवाद गोड्डा फर्जी केस झारखंड भाजपा आंदोलन झारखंड रिटायर्ड जज जांच सूर्या हांसदा एनकाउंटर सूर्या हांसदा हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          November 24, 2026

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          November 24, 2026

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          November 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

          आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की एसडीओ और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.