Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 15:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Giridih/ Hazaribagh: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
          Headline

          Giridih/ Hazaribagh: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 12, 2023Updated:September 12, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भारतीय रेल ने झारखंड की इन हसीन वादियों का लुत्फ उठाने के लिए यात्रियों को विस्टाडोम कोच से लैस इंटरसिटी ट्रेन की सौगात दी है

          Giridih/ Hazaribagh:   झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में हर दिन एक नया इतिहास बन रहा है। दूसरे प्रदेश के लोगों को झारखंड की हसीन वादियां और पहाड़ी अपनी और आकर्षित करते हैं। यहां की खूबसूरत घाटियों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। भारतीय रेल ने झारखंड की इन हसीन वादियों का लुत्फ उठाने के लिए यात्रियों को विस्टाडोम कोच से लैस इंटरसिटी ट्रेन की सौगात दी है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने  संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर 03309 न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डीआरएम कमल किशोर सिन्हा समेत अन्य ने ट्रेन के विस्टाडोम कोच में सफर का आनंद भी लिया।

          उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 153 साल बाद गिरिडीह की यात्री सुविधाओं में इजाफा हुआ है और जो भी बदलाव दिख रहा है वो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री के प्रयास से हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव की मांग है तो इसे लेकर जल्दी पहल किया जाएगा जबकि रांची से गिरिडीह के बीच कई स्टेशन में स्टॉपेज की भी मांग है। इस पर भी विचार किया जाएगा। समारोह को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सदर विधायक सोनू, सदर विधायक सरफराज अहमद, जमुआ विधायक केदार हाजरा और डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस दौरान सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार, एओएम रजनीश कुमार, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव और भाजपा नेता महादेव दूबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ट्रेन का कोडरमा स्टेशन पर भी जोरदार स्वागत किया गया। यहां विधायक नीरा यादव ने हरी झंडी दिखाकर हजारीबाग के लिए रवाना किया।

          गिरिडीह से चलकर यह ट्रेन शाम 5 बजे बरकाकाना जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर तीन मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन रामगढ़ कैंट स्टेशन की तरफ बढ़ी। इंटरसिटी ट्रेन में सवार होकर सांसद जयंत सिन्हा हजारीबाग से ही बरकाकाना जंक्शन पहुंचे थे। पूरे रास्ते उन्होंने हसीन वादियों का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने झारखंड वासियों को जो सौगात दी है वह अविस्मरणीय है। आज लोग जंगल सफारी और जू में विस्टाडोम की तरह ओपन जीप और छोटी कर में घूमते हैं। लेकिन हर दिन गिरिडीह से रांची तक के सफर को यादगार बनाने के लिए यह इंटरसिटी ट्रेन अपने आप में अनोखी है।

          सांसद और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
          गिरिडीह से चलकर बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंची इंटरसिटी ट्रेन को सांसद जयंत सिन्हा और विधायक अंबा प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंटरसिटी एक्सप्रेस में ही एक बोगी विस्टाडोम कोच लगाया गया है। जो गिरिडीह से चलकर रांची तक जाएगी, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के दूरगामी सोच के कारण या सफल हो पाया है। जनता बहुत ही कम पैसे में हजारीबाग से रांची तक का सफर तय कर सकती है। बरकाकाना रेलवे स्टेशन से रांची जाने के दौरान चार सुरंगें मिलेंगी। यह दृश्य काफी रोमांचक होगा।मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हेमंत सरकार की सकारात्मक पहल के कारण जनता को यह सौगात मिली है। अंबा प्रसाद ने इसे झारखंड सरकार की उपलब्धि बताया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इंटरसिटी गिरिडीह न्यूज न्यू गिरिडीह रांची विस्टाडोम कोच
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.