Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 24 September 2026 || 05:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मां की ह/त्या कर 3 दिन घर में रहा बेटा, दुर्गंध से खुला खौफनाक राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
          Headline

          मां की ह/त्या कर 3 दिन घर में रहा बेटा, दुर्गंध से खुला खौफनाक राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

          जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र की काशिदा न्यू कॉलोनी में मां की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद बेटे ने अपनी 56 वर्षीय मां उमा गोस्वामी के सिर पर लकड़ी की कुंदी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में बंद कर दिया और करीब तीन दिनों तक घर में सामान्य तरीके से रहता रहा।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 23, 2026Updated:September 23, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chaibasa News: जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र की काशिदा न्यू कॉलोनी में मां की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद बेटे ने अपनी 56 वर्षीय मां उमा गोस्वामी के सिर पर लकड़ी की कुंदी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में बंद कर दिया और करीब तीन दिनों तक घर में सामान्य तरीके से रहता रहा। सोमवार रात घर से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को शक हुआ और घटना का खुलासा हुआ।

          मृतका उमा गोस्वामी घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी थीं। वह काशिदा न्यू कॉलोनी स्थित अपने मकान में छोटे बेटे गोवर्धन गोस्वामी के साथ रहती थीं। उनका बड़ा बेटा गिरधारी गोस्वामी दुमका गांव में रहता है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गोवर्धन ने अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि शनिवार सुबह उमा गोस्वामी ने बेटे से अस्पताल चलने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में गोवर्धन ने घर में रखी लकड़ी की कुंदी से मां के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

          घटना के बाद आरोपी ने शव को घर के एक कमरे में रखकर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वह दूसरे कमरे में रहने लगा। बताया गया कि वह घर से बाहर आता-जाता रहा और बाहर से खाना-पानी लाकर सामान्य रूप से रहने का प्रयास करता रहा।

          सोमवार रात घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी मृतका की बेटी प्रमिला गोस्वामी को दी। प्रमिला के पहुंचने के बाद घाटशिला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मुखिया और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक कमरे में बाहर से कुंडी लगी मिली। दरवाजा खोलने पर अंदर उमा गोस्वामी का शव मुंह के बल पड़ा मिला।

          प्रमिला के लिखित आवेदन पर घाटशिला थाना में बीएनएस की धारा 103(1) और 238(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी गोवर्धन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल लकड़ी की कुंदी भी बरामद की गई है।

          मंगलवार को महिला थाना प्रभारी मंजुश्री कुंकल ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया। करमा पूजा के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

          east singhbhum crime news Ghatshila Murder News Uma Goswami Murder Case घाटशिला मां की हत्या मां की हत्या बेटा गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, रचा इतिहास, 49 किलो भारोत्तोलन में मीराबाई ने जीता सिल्वर, भारत का इंतजार खत्म

          September 23, 2026

          JSSC-CGL केस में मानगो के फूड इंस्पेक्टर हिरासत में, पैतृक घर से उठाया

          September 23, 2026

          सैनिक स्कूल तिलैया में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, 8 स्कूलों के 300 कैडेट शामिल,सैनिक स्कूल तिलैया बना ओवरऑल चैंपियन

          September 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, रचा इतिहास, 49 किलो भारोत्तोलन में मीराबाई ने जीता सिल्वर, भारत का इंतजार खत्म

          JSSC-CGL केस में मानगो के फूड इंस्पेक्टर हिरासत में, पैतृक घर से उठाया

          सैनिक स्कूल तिलैया में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, 8 स्कूलों के 300 कैडेट शामिल,सैनिक स्कूल तिलैया बना ओवरऑल चैंपियन

          बिहार MLC चुनाव: JDU ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार,पटना से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा को JDU का टिकट

          बिहार कैबिनेट के 24 फैसलों पर मुहर,बेगूसराय में दिनकर तो पटना में मां सीता महिला विवि को मंजूरी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.