Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 01:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अररिया में बारह साल की महादलित बच्ची को अगवा कर गैंग रेप,दो आरोपी गिरफ्तार
          Headline

          अररिया में बारह साल की महादलित बच्ची को अगवा कर गैंग रेप,दो आरोपी गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 20, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          अररिया। फारबिसगंज में  दरिंदों ने पांच क्लास में पढ़ने वाली बारह साल की महादलित बच्ची को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप किया। पीड़ित बच्ची नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत की रहने वाली है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार बीती रात अत्यधिक गर्मी और बिजली नहीं रहने के कारण पीड़ित बच्ची अन्य तीन-चार बच्चियों के साथ घूम रही थी। इसी क्रम में बीरपुर से फारबिसगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप गाड़ी संख्या-बीआर11जीई-0867 पर सवार तीन- चार लोगों ने बच्ची को अगवा कर लिया था।  रातभर परिजनों ने अगल बगल के इलाकों में बच्ची की खोजबीन की,लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चल पाया।

          इसी क्रम में देर रात में बच्ची परवाहा चौक पर खून से लथपथ मिली ,जिसे पूर्व मुखिया मणिकांत ठाकुर ने अपने पास लाकर जिला परिषद सदस्य कलवी देवी को खबर किया और बच्ची को उसके हवाले कर दिया। जिसके बाद बच्ची के परिजनों को खबर की गई और फिर बच्ची के परिजन परवाहा पहुंचकर बच्ची को अपने साथ  ले गए।इस दौरान बच्ची ने परिजनों को बताया कि रात में उसके साथ तीन लोगों ने बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची परिजनों के साथ जिला परिषद सदस्य को उस स्थान पर लेकर भी गयी जहां वहशियों ने उसके साथ वहशीपन का काम किया। परवाहा चौक से उत्तर वार्ड संख्या 10 ऋषिदेव टोला के पास नहर के पास मेला पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहशी दरिंदों ने न केवल बच्ची के अस्मत को ही लूटा, बल्कि उसके शरीर और गाल पर दांत काटकर पूरी तरह से लहूलुहान कर दिया। दरिंदों के द्वारा शरीर पर दिए गए जख्म के निशान चीख-चीखकर बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की कहानी बयां कर रही थी। बच्ची को लेकर जाने के दौरान ही फारबिसगंज-रानीगंज मार्ग में पावर ग्रीड के पास बच्ची ने  पिकअप गाड़ी के साथ मौजूद लोगों को पहचान लिया, जिसकी जानकारी  परिजनों को दी।

          जिसके बाद परिजनों ने फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह को मामले की जानकारी देते हुए मौजूद लोगों से पूछताछ करने लगे तो पिकअप पर सवार आरोपी और अन्य परिजनों के साथ मारपीट पर उतारू हो गये।जिसे एसडीपीओ फोन पर सुन रहे थे और उसी दौरान एसडीपीओ ने फारबिसगंज थाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद मोके पर पहुॅची पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

          जानकारी अनुसार बच्ची के साथ  35 वर्षीय मो.औरंगजेब, 45 वर्षीय मो.कपिल और 40 वर्षीय जगरनाथ सिंह  ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।जिसमे से पुलिस ने मो.कपिल और वाहन चालक जगरनाथ सिंह को पकड़ने में कामयाब रहा। पकड़े गये आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकारते हुए अन्य साथियों के द्वारा भी दुष्कर्म किये जाने की बात पुलिस को बताई। दुष्कर्म के वारदात के बाद बच्ची के अचेतावस्था में आ जाने के कारण बच्ची को यूं ही छोड़ सभी भाग खड़े हुए। दुष्कर्मियों के शिनाख्त करने के कारण बच्ची के परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। मामले को पीड़ित के पिता ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया गया है।

          फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने कहा कि  पीड़िता का मेडिकल जांच के साथ 164 का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ गैंग रेप होने की पुष्टि हुई है। अन्य आरोपियों की 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लेने का दावा किया। उन्होने  आरोपियों की स्पीडी ट्रायल  से सजा दिलाये जाने की बात कही।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अगवा अररिया न्यूज गैंगरेप बच्ची
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.