Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 06:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एफएसओ और सीडीपीओ रिजल्ट दो साल से लंबित, बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
          Headline

          एफएसओ और सीडीपीओ रिजल्ट दो साल से लंबित, बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

          today post liveBy today post liveNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:-  झारखंड में जेपीएससी द्वारा आयोजित फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) और चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (सीडीपीओ) परीक्षाओं के परिणाम अब तक घोषित नहीं किए जाने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस देरी पर गहरी नाराजगी जताई है।

          मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इन दोनों परीक्षाओं को आयोजित हुए लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन परिणाम अभी भी घोषित नहीं किए गए हैं। उन्होंने लिखा कि हजारों अभ्यर्थी लगातार रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं, परंतु सरकार इस मुद्दे पर सुनने को तैयार नहीं दिख रही है।

          नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि झामुमो कोटे से जेपीएससी में शामिल कुछ सदस्यों ने नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है, जिसके चलते आयोग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। बाबूलाल ने कहा कि परिणाम लंबित रहने से न केवल युवाओं का कीमती समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता भी बढ़ती जा रही है।

          मरांडी ने आगे कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में गंभीर नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की कि युवाओं के भविष्य से समझौता न किया जाए और दोनों परीक्षाओं के परिणाम जल्द से जल्द जारी किए जाएँ।

          उन्होंने यह भी कहा कि यदि जेपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली पर बार-बार सवाल उठते रहेंगे, तो अभ्यर्थियों का भरोसा टूट जाएगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सीधा असर पड़ेगा।

          इधर, अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परीक्षार्थियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मामले पर शीघ्र निर्णय लेगी, जिससे उनका कैरियर आगे बढ़ सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एफएसओ रिजल्ट अपडेट जेपीएससी विवाद झारखंड सरकारी नौकरी रिजल्ट बाबूलाल मरांडी बयान सीडीपीओ परीक्षा झारखंड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          June 24, 2026

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          June 24, 2026

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.