Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»व्यवहार न्यायालय के गेट पर पांच राउंड फायरिंग , मामूली रुप से जख्मी हुआ युवक
          Headline

          व्यवहार न्यायालय के गेट पर पांच राउंड फायरिंग , मामूली रुप से जख्मी हुआ युवक

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 9, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          सहरसा।   अपराधिक गिरोहों  के बीच वर्चस्व की जारी लड़ाई में सोमवार को व्यवहार न्यायालय मुख्य द्वार पर की गई गोलीबारी की घटना में एक युवक जख्मी हो  गया। गोलीबारी की घटना के दौरान व्यवहार न्यायालय मुख्य द्वार पर मौजूद हथियारबंद पुलिसकर्मी दुबक कर  न्यायालय के भीतर घुस गए। जिससे अपराधी बेखौफ होकर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर वीर कुंवर सिंह चौक की ओर फरार हो गए। जानकारी अनुसार  न्यायालय से बाहर निकल रहे कहरा ब्लाक रोड निवासी सुशील यादव के ऊपर 15 बाइक पर सवार 20-25 की संख्या में पहुंचे दूसरे अपराधी गिरोह ने पांच राउंड गोली चला दी। गनीमत रही कि अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली में से सिर्फ एक गोली सुशील के सिर को छिलती हुई निकल गई। जिससे उन्हें कोई खास नुकसान नहीं हुआ।

          घटना की सूचना पर सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वे घायल को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हल्की मरहम पट्टी के बाद डॉक्टर उन्हें सकुशल घोषित किया। जिसके बाद उन्हें सदर थाना लाकर पूछताछ की गई लेकिन घायल सुशील ने किसी भी अपराधी का नाम बताने से इंकार कर दिया। वे न तो सदर थाना अध्यक्ष के पास कोई आवेदन ही सुपुर्द किया और न ही अपना बयान ही दर्ज करवाया है। फिर थोड़ी देर बाद सदर थाना में वे सिर में दर्द होने की शिकायत कर चिकित्सक से जांच कराने की बात कह निकल गए। ऐसे में पुलिस भी उन्हें जाने दे दी है। हालांकि उनके लिखित शिकायत या बयान का इंतजार किया जा रहा है।

          गोलीबारी में घायल सुशील यादव ने बताया कि वे व्यवहार न्यायालय पहुंचे थे। जहां न्यायालय में मौजूद अधिवक्ता रामू झा से उन्होंने अपने चल रहे मामले की तारीख के विषय में जानकारी हासिल किया। उन्हें अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि आगामी 12 तारीख को उनकी कोर्ट में पेशी है। जिसकी जानकारी के बाद वे कोर्ट से बाहर निकल रहे थे। जैसे ही वे मुख्य द्वार पर पहुंचे। तभी 15 बाइक पर सवार 20-25 की संख्या में अपराधी उनके ऊपर गोली चलाना शुरु कर दिया। जिनमें से एक गोली उनके सिर को छूती हुई निकल गई। वे किसी भी अपराधी को नहीं पहचानते हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो घायल पीड़ित भी अपराधी प्रवृत्ति का युवक है। उनके ऊपर आर्म्स एक्ट का मामला चल रहा है। वे भी जेल जा चुके हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपराधिक गिरोह गोली-बारी जख्मी व्यवहार न्यायालय सहरसा न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.