Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 04:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के छपरा में जहरीली शराब से पांच की मौत
          Headline

          बिहार के छपरा में जहरीली शराब से पांच की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 12, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          छपरा। बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर में गुरुवार शाम जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग बीमार हैं, जिनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहरीली शराब पीने से हुई मौत लोगों में गड़खा के औढ़ा गांव निवासी करमुल्ला खान का बेटा अलाउद्दीन खान, मढ़ौरा थाना क्षेत्र भुआलपुर गांव निवासी देव महतो का बेटा कामेश्वर महतो, भीकन सिंह का बेटा रोहित कुमार सिंह और परशुराम राम के बेटे राजेंद्र राम, रामा सिंह का बेटा पप्पू सिंह शामिल हैं। द्वारिका महत्व के बेटे राम लायक महतो को छपरा रेफर किया गया है।

          सदर अस्पताल में इलाजरत रामनाथ महतो ने बताया कि गुरुवार शाम मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव स्थित एक महिला के पास से उन सभी ने शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। लगातार हो रही मौत के बाद ठेके पर शराब बेचने वाली महिला और उसके परिवार के लोग फरार हो गए हैं। मृतकों में से एक की पत्नी का कहना है कि उसके पति ने जहरीली शराब पी थी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही सारण में 13 लोगों की मौत की घटना ने शराबबंदी पर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के बाद थानेदार के साथ चौकीदार को भी सस्पेंड कर दिया।

          जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर निवासी एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से चल रहे ठेके पर शराब पिलाने ले गया था। वहां पर कई लोगों ने शराब पी। उनमें से कुछ लोगों ने शराब ठीक नहीं लगने की बात कह कर पीना छोड़ दिया जबकि अन्य ने पीना जारी रखा। शराब पीने के बाद अलाउद्दीन की हालत सबसे पहले बिगड़ने लगी। गुरुवार की शाम में ही उसकी मौत हो गई। मढ़ौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी होगी।

          छपरा न्यूज जहरीली शराब बीमार मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          September 10, 2026

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.