Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 03:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बीसीसीएल बासजोड़ा कोलियरी में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी-बमबारी की घटना, एक घायल
          Headline

          बीसीसीएल बासजोड़ा कोलियरी में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी-बमबारी की घटना, एक घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 12, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          धनबाद। एक बार फिर बुधवार को केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बीसीसीएल बासजोड़ा कोलियरी में वर्चस्व को लेकर विधायक ढुलू महतो और कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के समर्थको में गोलीबारी-बमबारी की घटना हुई। घटना में 50 राउंड से अधिक फायरिंग की गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गोलीबारी में कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के समर्थक मुकेश तुरी के सिर पर गोली लगी है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

          घटना स्थल से एक बाइक से पिस्टल भी बरामद किया गया है। जबकि विधायक समर्थक तीन युवको को भागने के क्रम में जलेश्वर महतो के समर्थको ने पकड़ लिया है और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जांच को लेकर डीएसपी अरविंद बिन्हा(लॉ एंड ऑर्डर) पुलिस दल के साथ घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना के दौरान पकड़े गए विधायक समर्थक तीन युवको से पूछताछ भी की।

          विधायक समर्थक विक्की कुमार और विक्की गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि वे विक्की डोम नामक युवक के कहने पर राम रहीम संस्था के लोगो को मारने आए थे। पकड़े गए युवको ने बताया कि विक्की डोम विधायक ढुलू महतो का आदमी है और उन्हें 5 लाख की सुपारी मिली थी। इसमें 1.70 लाख एडवांस मिला है। जबकि कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के समर्थक राज कुमार महतो ने बताया कि विधायक ढुलू महतो के कहने पर कोलियरी में फायरिंग किया गया। इसको लेकर विधायक पर मामला दर्ज होना चाहिए। इस पर डीएसपी ने कहा कि फायरिंग की जांच होगी। जांच के दायरे में जो भी आएंगे सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग करने वालो पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

          मालूम हो कि दो दिन पहले भी कोलियरी में विधायक ढुलू महतो और कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के समर्थको में भीड़त हुई थी। लेकिन पुलिस सह्रित बीसीसीएल प्रबंधन सचेत नहीं हुआ। लिहाजा आज भी कोलियरी घंटो तक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वहां अफरा तफरी का भी माहौल बना रहा। सनद रहे कि बीसीसीएल की कोलियरियों में वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि पुलिस प्रशासन इसे रोकने में विफल रहा है।

          कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो धनबाद न्यूज बीसीसीएल बासजोड़ा कोलियरी वर्चस्व विधायक ढुलू महतो
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.