Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 01:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चीन में उड़ते विमान में लगी आग, विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य यात्रा कर रहे थे
          Headline

          चीन में उड़ते विमान में लगी आग, विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य यात्रा कर रहे थे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 21, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में गुआंग्शी की पहाड़ियों के बीच 132 लोगों को लेकर जा रहा चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस बोइंग 737 विमान में उड़ान के दौरान जिस समय आग लगी, वह 30 हजार फुट की ऊंचाई पर था। बचाव कार्य में लगे लोगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयावह थी कि विमान में सवार किसी भी यात्री के बचने की उम्मीद नहीं है।

          विमान दक्षिण चीन में कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहा था। बोइंग ने दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से दोपहर करीब 1.15 बजे उड़ान भरी थी। यह दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के ग्वांगझू एयरपोर्ट पर दोपहर 3.07 पर उतरने वाला था। दुर्घटनाग्रस्त बोइंग की यात्री क्षमता 162 लोगों की है। इसमें 12 सीटें बिजनेस क्लास की और 150 सीटें इकानॉमी क्लास की हैं। विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य यात्रा कर रहे थे। पहाड़ों के बीच उड़ान के दौरान विमान में अचानक आग लग गयी। जिस समय यह दुर्घटना हुई, विमान 30 हजार फुट की ऊंचाई पर 523 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर रहा था।

          विमान की उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट के अनुसार उड़ान के दौरान डेढ़ मिनट के अंदर इस भीषण दुर्घटना ने मूर्त रूप ले लिया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही पहाड़ों के बीच आग का बड़ा गुबार देखा गया।  जंगलों में भी आग लगने की जानकारी मिली है । यह विमान चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की युन्नान प्रांत की सहायक कंपनी का था। यह जून 2015 में एयरलाइंस को सौंपा गया था। इस तरह इसने अब तक मात्र साढ़े छह साल ही उड़ान भरी थी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि राहत व बचाव टीमें घटनास्थल पर सक्रिय हैं।

           

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आग पहाड़ी बीजिंग न्यूज विमान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.