Purnia News:- पूर्णिया जिले के दुर्गापुर गांव में मंगलवार रात एक भीषण अग्निकांड ने चार परिवारों को बेघर कर दिया। रघुनाथपुर पंचायत स्थित इस गांव में रात करीब आठ बजे खाना बनाने के दौरान एक घर में गैस सिलेंडर से आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में शालिग्राम मंडल की पत्नी सुनीता देवी, होरिल मंडल का पुत्र बबलू मंडल, चमरू मंडल का पुत्र चलितर मंडल और चरित्र मंडल का पुत्र दिलीप मंडल प्रभावित हुए हैं। पीड़ितों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने रुपौली और धमदाहा दमकल विभाग को सूचित किया। हालांकि दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों पर पथराव कर दिया।
हमले में रुपौली से आया दमकल वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके शीशे, लाइट और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद दमकल चालक राजेश रंजन ने भवानीपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। धमदाहा के अग्निशमन प्रभारी उमाशंकर तिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और दमकल कर्मियों पर हमले के मामले में आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएग

