दुमका। एसपी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा द्वारा खाना बनाने के दौरान शुक्रवार को एलपीजी के छोटे सिलेंडर में आग लग गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। घटना में छात्रावास की एक लड़की आंशिक रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। आग लगने से एक कमरा पूरी तरह जल गया और कमरे में छात्राओं के रखे सभी दस्तावेज भी खाक हो गए।
सूचना मिलते ही एसडीओ महेश्वर महतो और नगर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब छात्रावास के अंदर 50 से ज्यादा ऐसे सिलेंडर रखते हुए थे, जिस पर छात्राएं खाना बनाती है।


