हजारीबाग। चौपारण थाना के पांडेयबारा स्थित जीटी रोड पर शुक्रवार को एक 22 चक्का टेलर में आग लग गई। इसमें टेलर का केबिन पूरी तरह जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
जानकारी अनुसार 22 चक्का टेलर उड़ीसा से इंगट लोहा लोड कर पंजाब जा रहा था। इस बीच नरैना अंदर पास के पास से ऊपर से गुजरने के क्रम में अचानक शार्ट सर्किट से टेलर में आग लग गई। आग की लपटे बढ़ता देख आनन-फानन में ब्रेक लगाकर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते-देखते टेलर का केबिन धू-धू कर जलने लगा । इसकी जानकारी लगते ही नरैना निवर्तमान मुखिया रेखा देवी ने तत्काल सूचना दमकल को दे दी। इस पर त्वरित गति से वहां दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हालांकि टेलर का केबिन पूरी तरह जल गया।



