Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 11:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेलकर देश को क्षति पहुंचाने में लगी हैं- माेदी
          Headline

          देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेलकर देश को क्षति पहुंचाने में लगी हैं- माेदी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 31, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          अहमदाबाद

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुछ राजनीतिक दलों को स्वार्थपूर्ण राजनीति उद्देश्यों को पूरा करने के लिए देश विरोधी ताकतों की हाथों में ना खेलने की नसीहत दी है। माेदी शनिवार को देश के पहले गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर रहे थें। मोदी ने पुलवामा हमले को लेकर वहां के संसद में हुए खुलासे के बाद विपक्षी दलों को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से राजनीतिक स्वार्थ के लिए विपक्षी दलों द्वारा अनाप-शनाप बोला गया था। इस खुलासे के बाद शायद उनकी आंख खुल गई होगी।

          मोदी ने ऐसे दलों को स्वार्थ के लिए जाने -अनजाने देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेल कर देश को अहित पहुंचाने से बाज आने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि यह हमेशा याद रखना है कि हम सभी के लिए सर्वोच्च हित देश हित है। मोदी ने कहा कि जब अर्धसैनिक बलों की परेड देख रहे थे तो उनके मन में एक और तस्वीर थी। ये तस्वीर थी पुलवामा हमले की। देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था। तब कुछ लोग इस दुख में शामिल नहीं थे। वे पुलवामा हमले में अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे। इसे देश कभी नहीं भूल सकता कि तब कैसी कैसी बातें कही गई।

          प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश यह कभी नहीं भूल सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी। किंतु पिछले दिनों पड़ोसी देशों से जो खबर आई, जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया उसने इन लोगों के असली चेहरे को देश के सामने ला दिया है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग किस हद तक जा सकते हैं, पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति इसका बड़ा उदाहरण है।

          उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की संसद में गत दिनों चर्चा के दौरान वहां की सरकार ने पुलवामा हमले को पाकिस्तान की एक बड़ी कामयाबी बताई थी। मोदी ने कहा कि आज भारत की भूमि पर नजर गड़ाने  वालों को मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है। आज का भारत सीमाओं पर सैकड़ों किलोमीटर लंबी सड़के बना रहा है। दर्जनों ब्रिज व सुरंगे बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए आज पूरी तरह तैयार है।

          इसके पहले भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री ने गुजरात के केवड़िया में नर्मदा सरोवर स्थित स्टेचू ऑफ यूनिटी जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया मौके पर प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के ऊंची प्रतिमा का पद पूजा भी की। उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौके पर केवड़िया में एक परेड का भी आयोजन किया गया। जिसका प्रधानमंत्री ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता को एकता की शपथ भी दिलाई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.