Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 01:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Dhanbad: लोकसभा चुनाव में कुख्यात प्रिंस खान की एंट्री ने बढ़ाया कोयलांचल का सियासी तापमान
          Headline

          Dhanbad: लोकसभा चुनाव में कुख्यात प्रिंस खान की एंट्री ने बढ़ाया कोयलांचल का सियासी तापमान

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad: गैंग्स ऑफ वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल ऑडियो क्लिप ने धनबाद पुलिस के कान खड़े कर दिए है। अब धनबाद पुलिस मोस्टवांटेड क्रिमिनल प्रिंस खान की गिरफ्तारी को लेकर इंटरपोल का सहारा लेगी। इसको लेकर रविवार को धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दन के नेतृत्व में धनबाद पुलिस के आलाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई।

          वहीं दूसरी ओर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष और सरयू राय के करीबी कृष्णा अग्रवाल ने कुख्यात प्रिंस खान से धमकी दिलवाने का आरोप लगाते हुए बाघमारा विधायक सह भाजपा से धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ बरवाअड्डा थाने में मामला दर्ज कराया है।  वहीं बाघमारा विधायक सह धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

          धनबाद की राजनीति में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान की एंट्री ने न सिर्फ धनबाद लोकसभा चुनाव का राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है, बल्कि पुलिस के लिए भी यह मामला सिरदर्द बनता जा रहा है। मोस्टवांटेड क्रिमिनल प्रिंस खान के द्वारा विधायक सरयू राय और उनके करीबी कृष्णा अग्रवाल के खिलाफ धमकी भरा ऑडियो क्लिप वायरल किये जाने के बाद एसएसपी कार्यालय में एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें न सिर्फ इस मामले की जांच हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया, बल्कि प्रिंस खान जैसे कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिसिया कार्रवाई पर रणनीति तैयार की गई।

          बैठक के बाद एसएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रिंस खान और पिछले दिनों धनबाद जेल में मारे गए अमन सिंह का गैंग अब भी यहाँ सक्रिय है, उसे ध्वस्त करने को लेकर उसके 2 सौ गुर्गों की लिस्ट तैयार की गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रिंस खान के द्वारा जो ऑडियो क्लिप वायरल की गई है उसका वॉइस सैम्पल चेक कराया जा रहा है।

          उन्होंने बताया कि विधायक सरयू राय और उनके करीबी कृष्णा अग्रवाल को धमकी दिए जाने के मामले में बरवाअड्डा थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। साथ ही इस ऑडियो क्लिप को वायरल करने वाले शोर्स का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रिंस खान की गतिविधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर इंटरपोल से धनबाद पुलिस सम्पर्क में है। जल्द ही इंटरपोल की मदद से प्रिंस खान की गिरफ्तारी की जाएगी।

          वहीं दूसरी ओर रविवार की शाम बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने धनबाद उपायुक्त, एसएसपी धनबाद, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड, मुख्य सचिव झारखंड और पुलिस महानिदेशक झारखंड को पत्र लिख कहा है कि 30 मार्च 2024 की संध्या सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप प्रसारित किया गया। उक्त ऑडियो क्लिप को मेरे विरुद्ध दुष्प्रचार के उद्देश्य से प्रसारित किया गया है। यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है एवं सोची समझी साजिश के तहत किया गया कृत्य है, जो लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने का षड्यंत्र है। यह गहन जांच का विषय है। अतः मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर उक्त ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Dhanbad Lok Sabha Gangster Prince Khan Interpol viral audio clip
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          June 9, 2026

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.