Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 11:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शहरी इलाके तक पहुंचा हाथियों का आतंक, कोडरमा में दो लोगों की ली जान, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
          Headline

          शहरी इलाके तक पहुंचा हाथियों का आतंक, कोडरमा में दो लोगों की ली जान, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Koderma News:  जिले में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। इस बार स्थिति इसलिए ज्यादा गंभीर हो गई है क्योंकि हाथियों ने ग्रामीण ही नहीं बल्कि शहरी इलाके तक दस्तक दे दी है। बुधवार देर रात हाथी के हमले में एक महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

          मिली जानकारी के अनुसार, एक हाथी मरियमपुर इलाके में देखा गया, जिसके बाद वह बिरहोर टोला में घुस गया। यहां उसने 55 वर्षीय मुनिया बिरहोरिन को कुचलकर मार डाला। हमले में आरती बिरहोरिन नाम की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को वहां से भगाया।

          भागते हुए हाथी बोनाकाली महिला कॉलेज की ओर पहुंच गया, जहां उसने 40 वर्षीय बालेश्वर सोरेन को भी कुचलकर मार डाला। इसके बाद हाथी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस की ओर चला गया और वहां मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

          इस घटना के बाद मरियमपुर और बोनाकाली समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तीन हाथी घूम रहे हैं, जिनमें से एक अभी भी पास के जंगल में छिपा हुआ है और कभी भी फिर हमला कर सकता है।

          घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों को खदेड़ने में पूरी तरह सफल नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं और केवल टॉर्च के सहारे हाथियों को भगाने की कोशिश की गई, जो नाकाफी साबित हुई।

          नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने इस घटना के लिए वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि पिछले एक सप्ताह से हाथियों की मौजूदगी की सूचना दी जा रही थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि विभाग ने अब जल्द ही हाथियों को आबादी से दूर करने का आश्वासन दिया है।

          इस खबर को भी पढ़ें : सारण में घरेलू विवाद बना जानलेवा: दंपत्ति ने तीन मंजिला छत से लगाई छलांग, पति की मौत

          इस खबर को भी पढ़ें : नवादा में पूर्व मंत्री व विधायक के बेटे की मौत मामले में धर्मशिला अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन, राजबल्लभ यादव ने दर्ज कराई FIR

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          elephant attack village india jharkhand elephant news kodarma breaking news kodarma elephant attack wild elephant attack india
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.