Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 2 August 2026 || 09:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा
          Headline

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:  जमशेदपुर के मानगो इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण स्थल से लगातार उड़ रही धूल ने आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों का जीवन मुश्किल कर दिया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कुछ मीटर की दूरी तक साफ देख पाना भी कठिन हो रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।रविवार को गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब सैकड़ों स्थानीय लोग भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह के नेतृत्व में निर्माण स्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए मशीनों को रोक दिया और मौके पर मौजूद अभियंताओं को रस्सी से बांध दिया। इस अचानक विरोध से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया।

          स्थानीय लोगों का कहना है कि बालीगुमा से पारडीह तक पूरा इलाका धूल की मोटी परत से ढका रहता है। दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, क्योंकि धूल के कारण सामान खराब हो रहा है और ग्राहक कम आ रहे हैं। टेंपो चालकों, ठेला और खोमचा लगाने वालों को भी रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो गया है। कई दुकानदारों ने मजबूरी में अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।

          लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। निर्माण स्थल पर न तो नियमित पानी का छिड़काव हो रहा था और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था, जिससे स्थिति और बिगड़ती गई।

          घटना की सूचना मिलते ही निर्माण एजेंसी और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत पानी के टैंकर मंगवाए और निर्माण स्थल पर छिड़काव शुरू कराया। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

          विकास सिंह ने इस दौरान कहा कि एनएच-33 के किनारे रहने वाले लोग धूल से बेहद परेशान हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने स्थानीय सांसद और विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वे खुद इस रास्ते पर यात्रा करें, तो उन्हें लोगों की परेशानी का एहसास होगा।

          उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग की।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jamshedpur dust issue Jharkhand construction protest
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          August 1, 2026

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          July 31, 2026

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.