Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 06:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेतिया में जिला मत्स्य पदाधिकारी 1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मांग रहा था रिश्वत
          Headline

          बेतिया में जिला मत्स्य पदाधिकारी 1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मांग रहा था रिश्वत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 25, 2025Updated:August 25, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bettiah News: जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बेतिया स्थित जिला मत्स्य कार्यालय में की गई।

          निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी पवन कुमार ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बैरिया प्रखंड के पखनाहा निवासी आयशा खातून को 25 लाख रुपये की लागत से रैस टैंक निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इस योजना के तहत 10 लाख रुपये की अनुदान राशि पहले ही लाभार्थी के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी थी।

          जांच में पता चला कि जिला मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन लाभार्थी से अनुदान की 10 प्रतिशत राशि यानी एक लाख रुपये रिश्वत के रूप में मांग रहे थे। उन्होंने रिश्वत नहीं देने पर भविष्य की योजनाओं से वंचित करने की धमकी भी दी थी। परेशान होकर लाभार्थी के पुत्र मुराद अनवर ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

          शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया। शनिवार को मुराद अनवर को एक लाख रुपये लेकर जिला मत्स्य कार्यालय भेजा गया। जैसे ही पीयूष रंजन ने पैसे स्वीकार कर टेबल के ड्रॉअर में रखे, टीम ने तुरंत कार्यालय में छापा मार दिया। मौके से एक लाख रुपये बरामद किए गए और आरोपी पदाधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

          गिरफ्तार अधिकारी को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पटना ले जाया गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो अब मामले की गहन जांच में जुटी है। यह कार्रवाई सरकारी योजनाओं में हो रही भ्रष्टाचार की एक बड़ी सच्चाई उजागर करती है।


          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bettiah bribery case District Fisheries Officer arrested Prime Minister Matsya Sampada Yojana scam Vigilance Investigation Bureau action West Champaran corruption case जिला मत्स्य पदाधिकारी गिरफ्तार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्रवाई पश्चिम चंपारण भ्रष्टाचार मामला प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना घोटाला बेतिया रिश्वत कांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.