Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 23:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: जहरीली शराब से मरने वालों के आश्रितों को मिलेगा चार लाख का मुआवजा: मुख्यमंत्री
          Headline

          Patna: जहरीली शराब से मरने वालों के आश्रितों को मिलेगा चार लाख का मुआवजा: मुख्यमंत्री

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 17, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शराबबंदी लागू होने 01 अप्रैल 2016 यानी के बाद से जहरीली शराब पीने से मरने वालों के आश्रितों को सरकार की ओर से मुआवजा देने की घोषणा की गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने  सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान दी है। मुख्यमंत्री ने ऐसे पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये दिये जायेंगे।

          मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि सामान्य तबके के गरीब परिवार के लोग जहरीली शराब पीकर मर जाते हैं, यह बहुत दुःखद है। जिस परिवार का कोई व्यक्ति मरा है, उस परिवार के लोग साफ तौर पर ये बता दें कि ये हमारे परिवार के सदस्य हैं और इन्होंने कहां से शराब खरीदी और पी थी ? यह सब लिखित रूप में जिलाधिकारी के यहां भेजना होगा। अगर पीड़ित परिवार की ओर से ये सब लिखित रूप में जिलाधिकारी के यहां भेज दिया जाएगा तो हमने यह तय कर दिया है कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

          मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभी ही नहीं बल्कि एक अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू होने के बाद से उन सभी पीड़ित परिवारों को भी, जिनके यहां जहरीली शराब पीने से किसी की मौत हुई है, उन्हें भी ये मदद दी जाएगी। इस संबंध में वे मुख्य सचिव से लेकर अन्य अधिकारी सभी को निर्देश दे देंगे।

          जहरीली शराब से हुई मौत से संबंधित पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हमें बहुत दुःख हुआ है, भीतर से तकलीफ हो रही है कि कैसे कोई पी लेता है और मर भी जाता है। इतनी ज्यादा कोशिशों के बाद भी यह सब हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब लोगों को प्रेरित करेंगे कि शराब नहीं पीनी चाहिए। हमलोग शराबबंदी के पक्ष में हैं। इधर दो-तीन सालों से हम देख रहे हैं कि बार-बार समझाने के बावजूद लोग जहरीली शराब पीकर अपनी जान गंवा दे रहे हैं। हर चीज के लिए कानून बना हुआ है, इसके बाद भी अगर कोई कुछ बोलता है तो उसका क्या कहना ।

          जाति आधारित गणना के पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित गणना तो हमलोग कर रहे हैं, लेकिन जातीय आधारित जनगणना की मांग हमने पहले केन्द्र से की थी। वर्ष 2011 में जो जनगणना हुई उसकी रिपोर्ट जारी नहीं की गई। उसके बारे में ये पता चला कि वो ठीक से नहीं हुई थी। बिहार में इस मुद्दे पर सारी पार्टियों का एक मत था। वर्ष 2019 में बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद् दोनों जगहों से जातीय जनगणना के लिए प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन बाद में केंद्र की ओर से हुआ कि आपलोग अपने स्तर से करिए तो हमलोग अपने स्तर से करवा रहे हैं।

          एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 में शराबबंदी लागू की गई और सभी पार्टियों की सहमति से इसे लागू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरेस्टिंग की कोई बात नहीं है, मौत हुई है। अरेस्टिंग तो गड़बड़ करने वालों की होती है, जो शराब का धंधा करते हैं। कई राज्यों ने पहले भी शराबबंदी कानून को लागू किया है, हमने भी किया है।

          उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद की हत्या से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुःखद घटना है। प्रेस के लोग यह सब करेंगे? प्रेस वाले के नाम से कौन आकर वहां खड़ा हो गया, यह सब पुलिस को पहले से देखना चाहिए था। कोई जेल में है और आप उसको इलाज के लिए ले जा रहे हैं और रास्ते में इस तरह की घटना घट जाती है, यह बहुत ही दुःखद है।

          आश्रित जहरीली शराब नीतीश कुमार पटना न्यूज मुआवजा मुख्यमंत्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          September 9, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा

          गिरिडीह साइबर थाने का दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार ,केस डायरी भेजने के नाम पर मांगा था 2 लाख

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.