गिरिडीह। तालाबा में नहाने गए दो किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी के गोरो गांव मेंकी है। मरने वाले दोनों किशोर सहोदद भाई थें। जिनकी पहचान मधुसूदन यादव के 15 वर्षीय अमित कुमार और 12 वर्षीय अंकित कुमार के रुप में की गई है।
जानकारी अनुसार मंगलवार को दोनों भाई सियाटांड के जीनियस स्कूल से पढ़ाई कर लौटे थे और गांव के समीप तालाब में नहाने चले गए। उनके साथ और भी लड़के गए हुए थे। नहाने के दौरान अमित डूबने लगा, तो अंकित उसे बचाने के लिए तालाब में डुबकी लगा दिया। दोनों भाइयों को डूबते देख उनके दोस्तों ने मदद की गुहार लगाई। लोगों के पहुंचने तक दोनों डूब चुके थे। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और जमुआ स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।



