Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 22 April 2026 || 20:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका
          झारखंड

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:  झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी से बरामद  सिलेंडर बम को  भारतीय सेना की बम निरोधक टीम ने बुधवार सुबह सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह बम 15 अप्रैल को उस समय सामने आया जब स्थानीय मछुआरे नदी में जाल डाल रहे थे। जाल में फंसी भारी वस्तु को जब बाहर निकाला गया तो उसके आकार और बनावट को देखकर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। जांच में यह पुष्टि हुई कि वह एक खतरनाक सिलेंडर बम है।

          बम मिलने की खबर के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर करीब एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। इसके बाद सेना की विशेषज्ञ टीम को मौके पर बुलाया गया।

          सेना की टीम ने पूरी सतर्कता और तकनीकी दक्षता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। बम को निष्क्रिय करने के लिए पहले करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। फिर बम को उसमें रखकर नियंत्रित विस्फोट किया गया। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और लगभग 50 फीट तक धुएं का गुबार उठता देखा गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया सुरक्षित रही और किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।

          इस मिशन का नेतृत्व कैप्टन आयुष कुमार सिंह ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। सेना ने कलाइकुंडा एयरबेस से समन्वय स्थापित कर सुरक्षित दूरी से डेटोनेटर के जरिए बम को निष्क्रिय किया।

          मौके पर बहरागोड़ा थाना पुलिस भी तैनात रही। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बम पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है और अब स्थिति सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

          गौरतलब है कि पानीपोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक महीने के भीतर यह तीसरी बार है जब बम बरामद हुआ है। इससे पहले मार्च महीने में भी दो बम मिले थे, जिनमें एक 227 किलोग्राम का अमेरिकी बम शामिल था, जिसे विशेषज्ञों ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बताया था।

          विशेषज्ञों का मानना है कि चाकुलिया एयरपोर्ट का उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैन्य गतिविधियों के लिए किया जाता था, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि ये विस्फोटक उसी समय के हो सकते हैं। लगातार मिल रहे बमों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, हालांकि सेना और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से हर बार स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #पूर्वी सिंहभूम न्यूज #बहरागोड़ा बम निष्क्रिय indian army bomb squad jharkhand bomb news स्वर्णरेखा नदी बम मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          April 22, 2026

          गुमला से लापता बच्ची केस में हाई कोर्ट सख्त, दो हफ्ते का अल्टीमेटम,7 साल बाद भी सुराग नहीं, अब CBI जांच की चेतावनी

          April 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          बगहा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, इलाके में सनसनी,आत्महत्या या साजिश? पुलिस कर रही जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.