WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
सासाराम।
अज्ञात अपराधियों ने बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 10 लाख रुपए निकालकर पैदल जा रहे एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना सासाराम शहर के राजगढ़ मुहल्ले की है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आसपास की सीसीटीवी को खंगाल रही है। नगर थाना अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर के राजगढ़ निवासी भरत तिवारी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए बैंक से रुपए निकाले थे। इस बीच घर लौटने के क्रम में अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपए से भरा बैग छीन लिया पुलिस को अपराधियों की धरपकड़ के लिए हर बिंदुओं पर जांच चल रही है। संबंधित स्टेट बैंक से पूछताछ कर सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
