Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 07:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Dhanbad: राज्य में अपराधी पुलिस गठजोड़ को सत्ताधारी का संरक्षण….बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Dhanbad: राज्य में अपराधी पुलिस गठजोड़ को सत्ताधारी का संरक्षण….बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 2, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          वह दिन दूर नहीं जब हेमंत सोरेन की जगह कुर्सी पर नही बल्कि होटवार जेल में होगी

          भाजपा का राज्य में व्याप्त अपराध ,आतंक ,भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष रहेगा जारी

          Dhanbad: राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है,अपराधियों और पुलिस में गठजोड़ है। तथा इस गठजोड़ को राज्य की सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को धनबाद के  रणधीर वर्मा चौक पर पार्टी द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कही।  मरांडी ने कहा कि राज्य में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है अपराधियों,भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ा है। इस मामले में हेमंत है तो हिम्मत है का नारा चरितार्थ हो रहा।

          उन्होंने कहा कि धनबाद अपराध का केंद्र बन गया है। कोयले की लूट मची है।आजाद भारत में सर्वाधिक कोयले की लूट हेमंत सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में हुई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार केवल कोयला ,बालू , पत्थर की लूट से ही कमाने में नही जुटी है बल्कि अपराधियों से भी कमा रही है।

          हेमंत सरकार अपराधियों को जेल में गैर कानूनी सुविधा मुहैया करा रही।अपराधी जेल से रंगदारी मांग रहे। अपराधियों का विदेशों से भी कनेक्शन उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को लाखों रूपए की कमाई धनबाद से हो रही। राज्य से व्यापारी पलायन कर रहे। छोटे छोटे व्यावसायियों ,ठेला खोमचा वालों से भी अपराधी वसूली कर रहे,और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

          कहा कि हेमंत सरकार ने पुलिस को अपराधियों,भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई केलिए नही बल्कि वसूली केलिए लगा दिया है।
          कहा कि यह सरकार काम करती तो लोगों को रोजगार केलिए बाहर के राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ता। उत्तराखंड टनल में सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड के ही फंसे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी की कारवाई में मुख्यमंत्री पर शिकंजा कस रहा। मुख्यमंत्री भागे फिर रहे। अगर वे दोषी नहीं हैं तो फिर क्यों नहीं ईडी के पास जाकर अपनी संपत्ति बता देते।

          कहा कि,वह दिन दूर नही जब हेमंत सोरेन की कुर्सी पर नही होटवार जेल में होगी।  मरांडी ने कहा कि विकास की पहली प्राथमिकता अमन चैन,विधि व्यवस्था होती है। प्रदेश में भाजपा की चाहे बाबूलाल मरांडी ,अर्जुन मुंडा,रघुवर दास किसी के नेतृत्व में सरकार रही हो अपराधियों में खौफ थी।अपराधी राज्य छोड़कर भाग गए थे।

          उन्होंने कहा कि जबतक झामुमो कांग्रेस,राजद ठगबंधन की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में रहेगी राज्य को अपराध मुक्त नहीं बनाया जा सकता। कहा कि हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने तक भाजपा का यह आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा सरकार केवल अपराधियों को ही नही बल्कि अपराधियों को बचाने वालों को भी अपराधी की तरह सजा दिलाएगी।रैली में सांसद पी एन सिंह,विधायक राज सिन्हा,प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह,जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में जनता एवम भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Babulal Marandi Dhanbad News Hemant Soren Order of Law
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.