Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 17:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»इंडिया गठबंधन में दरार! झारखंड में कांग्रेस और राजद आमने-सामने, विश्रामपुर सीट बना जंग का मैदान,राजधनवार और निरसा में भी माले ने ठोका दावा
          Uncategorized

          इंडिया गठबंधन में दरार! झारखंड में कांग्रेस और राजद आमने-सामने, विश्रामपुर सीट बना जंग का मैदान,राजधनवार और निरसा में भी माले ने ठोका दावा

          today post liveBy today post liveOctober 25, 2024Updated:October 25, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिससे झारखंड विधानसभा चुनावों के समीकरण में हलचल मच गई है। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दोनों ने पलामू के विश्रामपुर सीट से अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिससे इंडिया गठबंधन में दरार की स्थिति साफ नजर आने लगी है। राजद ने इस सीट से राम नरेश सिंह को मैदान में उतारा है, जिन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है, जबकि कांग्रेस ने गुरुवार को सुधीर कुमार चंद्रवंशी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इस कदम से गठबंधन के भीतर तनाव और अधिक गहरा गया है, क्योंकि दोनों दल अब इस सीट पर डटे हुए हैं।

          राजधनवार और निरसा में भी माले ने ठोका दावा, झामुमो से बढ़ी टकराव की संभावना!

          इंडिया गठबंधन की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हो रही हैं। माले (माकपा-लेनिनवादी) ने राजधनवार और निरसा विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राजधनवार से राजकुमार यादव और निरसा से अरूप चटर्जी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। माले ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राजधनवार सीट से पीछे हटने को तैयार नहीं है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी निजामुद्दीन को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। अगर इस सीट पर समझौता नहीं हुआ तो गठबंधन के समीकरण बिगड़ सकते हैं और माले जमुआ से भी उम्मीदवार उतार सकता है, जिससे गठबंधन में और अधिक खटास आ सकती है।

          कांग्रेस की दूसरी सूची ने बढ़ाई हलचल: 7 प्रत्याशी घोषित, बरही से उमाशंकर अकेला का टिकट कटा

          कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में सात उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसमें सबसे चौंकाने वाला फैसला बरही के सीटिंग विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट काटने का है। उनकी जगह पार्टी ने अरुण साहू को मौका दिया है, जो शुक्रवार को नामांकन करेंगे। बरही विधानसभा सीट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। इसके अलावा, कांग्रेस ने धनबाद और बोकारो सीटों को होल्ड पर रखा है, जबकि जेल में बंद नेता आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम को पाकुड़ से टिकट दिया गया है।

          कांग्रेस का जातीय समीकरण साधने का प्रयास: सुधीर चंद्रवंशी और लाल सूरज को टिकट

          कांग्रेस ने अपनी सूची में जातीय समीकरण साधते हुए विश्रामपुर से सुधीर चंद्रवंशी और पांकी से लाल सूरज को टिकट दिया है। वहीं, डालटनगंज से पार्टी ने पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर भरोसा जताया है, जिन्होंने गुरुवार को निर्दलीय नामांकन भर दिया था।

          कहां से किसे मिला टिकट?

          1. बरही: अरुण साहू
          2. विश्रामपुर: सुधीर चंद्रवंशी
          3. डालटनगंज: केएन त्रिपाठी
          4. पांकी: सूरज लाल
          5. कांके: सुरेश बैठा
          6. पाकुड़: निशत आलम
          7. छत्तरपुर: राधाकृष्ण किशोर

          कांग्रेस की इस दूसरी सूची के बाद गठबंधन की स्थिति अस्थिर होती दिख रही है, और आने वाले दिनों में चुनावी समीकरण और अधिक पेचीदा हो सकते हैं

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.