Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 21:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: जमीनी विवाद में हुई थी माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार
          Headline

          Ranchi: जमीनी विवाद में हुई थी माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          एक लोडेड रिवाल्वर, एक शॉटगन, टेलीस्कोप युक्त स्पोर्टिंग रायफल, एक पिस्टल, फार्चुनर गाड़ी और चार मोबाइल फोन बरामद

          Ranchi:  माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड  का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपित बिनोद कुमार उर्फ कन्हैया, छोटू खलखो और अभिजीत कुमार पाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक लोडेड रिवाल्वर, एक शॉटगन, टेलीस्कोप युक्त स्पोर्टिंग रायफल, एक पिस्टल, फार्चुनर गाड़ी और चार मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

          रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को बताया कि माकपा नेता सुभाष की हत्या जमीन विवाद में की गयी थी। 26 जुलाई को नगड़ी थाना के दलादली चौक के समीप माकपा नेता सुभाष मुंडा की उनके व्यवसायिक कार्यालय में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नगड़ी थाना पुलिस ने 27 जुलाई को एफआईआर दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया।

          एसएसपी ने बताया कि मुंडा मूलतः जमीन कारोबारी थे। दलादली मौजा स्थित 119 डिसमिल के भूखंड के स्वामित्व को लेकर लालगुटवा के रहने वाले जमीन कारोबारी छोटू खलखो उर्फ छोटू उरांव के साथ मनमुटाव था। इसके पहले भी 90 डिसमिल जमीन पर छोटू खलखो की ओर से समझौता किया गया था उस पर भी विवाद चल रहा था, जिससे छोटू खलखो गुस्से में था ।

          एसएसपी ने बताया कि 119 डिसमिल जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से छोटू खलखों ने सुभाष मुंडा के सहयोगी बिनोद कुमार उर्फ कन्हैया को जमीन में आधा हिस्सा देने का प्रलोभन देकर अपने पक्ष में किया। इसके बाद छोटू खलखो और बिनोद कुमार उर्फ कन्हैया अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बिनोद महतो की शादी के समय से ही सुभाष की हत्या की साजिश रचना शुरू कर दिये। इसके एवज में अपराधियों को 15 लाख रुपये नगदी एवं उसी प्लॉट में से 10 डिसमिल जमीन देने का वायदा किया गया। छोटू खलखो की ओर से उन्हें छह डिसमिल जमीन भी दे दिया गया है।

          घटना के पूर्व बिनोद कुमार उर्फ कन्हैया की ओर से अपराधियों को तीन लाख रुपये एवं छोटू खलखो की ओर से अग्रिम राशि के तौर पर एक लाख रुपये एवं एक 7.65 एमएम का देशी पिस्टल भी उपलब्ध कराया गया। एसएसपी ने बताया कि अपराधी घटना के पूर्व अपने साथ दो शूटर लाकर छोटू खलखो और बिनोद कुमार के सहयोग से घटनास्थल की रेकी की।

          एसएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद छोटू खलखो, बिनोद कुमार, अभिजीत पाड़ी अपराधी सहयोगी दिखावा के तौर पर दलादली पहुंचे और उग्र भीड़ में शामिल होकर सरकारी कार्य में व्यवधान डालने, तोड़फोड़ करने और आगजनी में सक्रिय भूमिका भी निभाई। घटना के बाद अगले दिन हत्या में प्रयुक्त देशी हथियार छोटू खलखो को वापस कर दिया। यह हथियार छोटू खलखो की निशानदेही पर उससे बरामद किया गया।

          घटना के बाद भेद खुलने के डर से छोटू खलखो सहयोगियों के साथ भागने की फिराक में थे। इसकी सूचना पर गुरुवार देर रात नया सराय नगड़ी रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड में सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तारी के दौरान छोटू खलखो एवं उसके अपराधी सहयोगियों के पास से वाहन में छिपाकर रखे गये हथियार एवं गोली को बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य अपराधियों एवं शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरफ्तार जमीन विवाद माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.