Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 03:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद में वर्चस्व के जंग में हुई थी कोयला व्यापारी की हत्या, मास्टरमाइंड सहित सात गिरफ्तार
          Headline

          धनबाद में वर्चस्व के जंग में हुई थी कोयला व्यापारी की हत्या, मास्टरमाइंड सहित सात गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 24, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          धनबाद। पुलिस ने कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद के कैलूडीह में कोयला व्यापारी मनोज यादव की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या कोयला और क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर की गई है। पुलिस ने इस मामले में  दो महिला सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में विकास बजरंगी, अन्नू यादव, जहांआरा, सारो, सिद्दीक आलम उर्फ आजाद, मोनू उर्फ प्रकाश कुमार और गौतम कुमार यादव शामिल हैं।

          धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मनोज हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि   मोनू और गौतम ने ही मनोज को गोलियां मारी थी। सिद्दीक ने जगह की रेकी की थी। जहांआरा और सारो जो मां-बेटी है इन्होंने ही मनोज को घटनास्थल पर बुलाया था। विकास बजरंगी इस घटना का मास्टरमाइंड था।

          एसएसपी ने बताया कि आठ वर्ष बाद कतरास लौटा विकास बजरंगी क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करना चाहता था लेकिन मनोज यादव उसके आड़े आ रहा था। इसके बाद विकास बजरंगी ने मनोज यादव की पूर्व प्रेमिका जहांआरा के माध्यम से उसे घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अपराधियों ने मनोज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

          उन्होंने बताया कि कतरास थाना इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने अपराध में शामिल दो मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। इनके पास से उस हथियार को भी बरामद किया गया है जिससे घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही इनके पास से अन्य हथियार, गोली और खोखा सहित कुल 9 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

          आरोपी कोयला कारोबारी गिरफ्तार धनबाद न्यूज वर्चस्व हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.