Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 05:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बदलते समय में तकनीकी रूप से सभी को दक्ष होना जरूरी : मुख्यमंत्री
          Headline

          बदलते समय में तकनीकी रूप से सभी को दक्ष होना जरूरी : मुख्यमंत्री

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 26, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

          Ranchi News:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज तकनीक का जमाना है। तकनीकें भी हर दिन तेजी से बदल रही हैं। बदलते समय में जरूरी है कि तकनीकी रूप से सभी दक्ष हो। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि महिलाओं एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में सहूलियत के साथ तेजी आ सके। सोरेन बुधवार को झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्प डेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।

          उन्होंने कहा कि आज हर हाथ में स्मार्ट फोन है। स्मार्ट फोन आपके साथ चौबीसों घंटे रहने वाले एक सहयोगी की भूमिका निभा रहा है । यह आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों को आसान बना रहा है। ऐसे में स्मार्ट फोन के बिना एक कदम भी आगे बढ़ना आसान नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्थ डेस्क कर्मियों को स्मार्टफोन दिया जा रहा है, ताकि आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से निभा सके। इससे आप आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों तथा कार्यों से संबंधित हर दिन की विवरणी और रिपोर्ट को आसानी से तैयार करने के साथ सुरक्षित भी रख सकेंगे। इसके जरिए आपके द्वारा किए गए कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी।

          स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीक़े से सदुपयोग करें

          मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं से कहा कि आपको जो स्मार्टफोन दिया जा रहा है, उसका इस्तेमाल सरकार द्वारा बताए गए एप्प के जरिए सरकारी कार्यों में करें। अपने मोबाइल फोन में एप्प डाउनलोड करने में सावधानी बरतें। लोक- लुभावन तथा प्रलोभन वाले संदेशों के झांसे में ना आएं। इसमें थोड़ी सी भी चूक और लापरवाही बरती तो आपको आर्थिक नुकसान के साथ कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है , ऐसे में अपने स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीके से सदुपयोग करें।

          आज स्मार्टफोन की वजह से पूरी दुनिया मुठ्ठी में कैद सी हो गयी है

          मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्मार्टफोन की वजह से पूरी दुनिया मुठ्ठी में कैद सी हो गयी है। आपके स्मार्टफोन में हर वह जानकारी उपलब्ध है, जिसको जानने की आपको इच्छा होती है। आज स्मार्ट फोन की वजह से हमारी जिंदगी का हर पल प्रभावित हो रहा है। आप घर में पर्स भूल सकते हैं, लेकिन स्मार्ट फ़ोन छोड़ना नहीं भूलते। ऐसे में यह कहना लाजमी है कि हर चीज की तरह स्मार्ट फोन के भी सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हैं। विशेषकर जिस तरह स्मार्टफोन के जरिए अपराध के विभिन्न स्वरूप सामने आ रहे हैं, वह काफी चिंता वाली बात है। ऐसे में यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस रूप में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। अगर स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीके से उपयोग करेंगे, तो इससे आपकी जिंदगी काफी आसान बन जाएगी। परन्तु इसके उपयोग में सावधानी बरतना नितांत आवश्यक है।

          इस अवसर पर मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक, सामाजिक सुरक्षा किरण कुमार पासी समेत कई अधिकारी तथा आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं पर्यवेक्षिकाएं मौजूद थीं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Anganwadi workers Chief Minister Hemant Soren smart fone
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.