कोडरमा।
कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी बुधवार को मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गई है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। राजद से भाजपा में आई अन्नपूर्णा देवी को 2019 के आम चुनाव के ऐन वक्त पर कोडरमा लोकसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया था और चुनाव में शानदार जीत भी हासिल की थी। चुनाव जीतने के बाद अन्नपूर्णा देवी को पार्टी संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। अन्नपूर्णा देवी के आवास एवं अन्य क्षेत्रों में जुटे समर्थ जश्न मना रहे हैं । मालूम हो कि अन्नपूर्णा देवी के पति स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव 1998 में बिहार की राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रह चुके थे। पति के असामयिक निधन के बाद अन्नपूर्णा देवी राजनीति में कदम रखा और कोडरमा विधानसभा के वर्ष 1998 के उपचुनाव व वर्ष 2,000 2005 और 2009 के आम विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी के रूप में लगातार जीत दर्ज की। वर्ष 2013 में वे झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनी। वर्ष 2014 के आम विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


