Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सीबीआई ने 10 हजार रिश्वत लेते सीवान आरपीएफ इंस्पेक्टर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
    Headline

    सीबीआई ने 10 हजार रिश्वत लेते सीवान आरपीएफ इंस्पेक्टर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    सीवान। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के सीवान जंक्शन स्थित रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक अजय कुमार यादव को बुधवार को सीबीआई की पटना टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सीबीआई की टीम ने इंस्पेक्टर अजय कुमार के अलावे हेड कॉन्स्टेबल कुमार प्रियरंजन सिंह, कॉन्स्टेबल दुर्गेश कुमार एवं चालक को भी हिरासत  में लिया गया है।

    जानकारी अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर के द्वारा एक टिकट दलाल पिंटू कुमार सिंह को पकड़े जाने के बाद उसे बचाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी जानकारी पीड़ित की ओर से सीबीआई को दी गई थी। जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सीबीआई के जाल के अनुसार पिंटू ने आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार यादव को रिश्वत का पैसा देने के लिए शहर सत्यम इंटरनेशनल रेस्टोरेंट में खाने पर बुलाया था। यहां सीबीआई टीम ने पिंटू से दस हजार की रिश्वत लेते आरपीएफ निरीक्षक अजय को रिश्वत गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई टीम शहर के महोदिपुर स्थित एफसीआई के गोदाम कार्यालय में इंस्पेक्टर सहित अन्य लोगों से पुछताछ कर रही है।

     घूस देने वाले व्यक्ति ने इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को रुपए दे दिए जो उन्होंने अपने पॉकेट में रख लिया। पॉकेट में रुपए रखने के साथ ही आधा दर्जन की संख्या में सीबीआई के अधिकारियों ने इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को घेर लिया। उनके हाथों को पानी से धुलवाया तो लाल रंग हो गया। उसके बाद सीबीआई टीम के अधिकारियों ने अजय कुमार यादव के पॉकेट से रुपए बरामद का गिरफ्तार कर लिया।

    बताया गया कि अपनी गिरफ्तारी से भड़के निरीक्षक ने सीबीआई टीम के साथ मारपीट कर दी। इससे रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गयी। सीबीआई टीम के अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद माहौल शांत हुआ। उसके बाद सीबीआई अजय कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। सीवान पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने सीबीआई पटना के आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव की गिरफ्तार की पुष्टि करते की है।

     जानकारी अनुसार जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी पिंटू कुमार सिंह ने पिछले दिनों किसी के आईडी से दो तत्काल टिकट बनवाए थे। उसके बाद वो उस टिकट को प्रिंट कराने के लिए पचरुखी स्थित एक सायबर कैफ़े में गए। जिसके बाद आरपीएफ ने वहां छापेमारी कर प्रिंट टिकट को बरामद कर लिया। आरोप है कि आरपीएफ ने पिंटू को केस से बचाने के लिए पैसे की मांग कर दी। जिसकी शिकायत पिंटू ने सीबीआई को कर दी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आरपीएफ इंस्पेक्टर ई टिकट गिरफ्तार टिकट दलाल रिश्वत सिवान न्यूज सीबीआई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.