Browsing: झारखंड

केंद्र सरकार द्वारा लाई गई कृषि बिल किसानों को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस बिल से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।  भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान  ये बातें कही। 

दुमका एवं बेरमो विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुक्रवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में भाजपा चुनाव समिति की एक अहम बैठक हुई। बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद सुनील सिंह ने कहा कि बैठक में दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई।

साइबर क्राइम का हब बने जामताड़ाऔर देवघर इलाके में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। देवघर एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम के बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

तिलैया थाना के बजरंग मोहल्ले  से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव उसके घर से  संदिग्ध अवस्था में बरामद किया। युवक की पहचान  प्रणव दीप उर्फ मुन्ना उम्र 46 साल के रूप में की गई है। युवक का  शव घर के बरामदे में  गिरा अवस्था में पाया गया है। जानकारी अनुसार  मृतक के घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

दुमका उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बसंत सोरेन को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी उम्मीदवार बसंत सोरेन 12 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

कांके पुलिस ने गुरुवार को एक जमीन कारोबारी की हत्या करने आए पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी उग्रवादी पीएलएफआई कमांडर पुणे उरांव के दस्ते के सदस्य बताए गए हैं। उनके बुलावे पर ही तीनों उग्रवादी जमीन कारोबारी की हत्या करने के लिए आए थे। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में इटकी गड़गांव निवासी मांगा उरांव उर्फ मनीष, लापू महुआ टोली निवासी सुईया टोप्पो और लोहरदगा जिले के भंडारा थाना क्षेत्र के डूंगरी गांव निवासी अनूप कुजुर शामिल है।

कोडरमा। जेवर साफ करने के बहाने एक महिला से सोने का मंगलसूत्र  लेकर भाग रहे दो ठगों को  स्थानीय लोगों…

रांची भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर छठी जेपीसी की नियुक्तियों में सर्वोच्च…